बॉलीवुड

ये 5 कलाकार कभी रिएलिटी शो से हुए थे रिजेक्ट आज बॉलीवुड पर करते हैं राज

बॉलीवुड में कई ऐसे नाम हमारे सामने आएं हैं जिन्होंने पहले असफलता देखी है और फिर सफलता का स्वाद चखा है। उनकी असफलता पर्दे के पीछे नहीं बल्कि पर्दे के सामने रही है। इसके बाद भी उन्होंने मेहनत की और आज दुनियाभर में उनका नाम है। यह इस बात का गवाह है कि एक बार मिली असफलता यह नहीं बताती कि आप अयोग्य है, बल्कि यह आपकी आने वाली सफलता का प्रमाण होती है। आपको बताते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिन्होंने रिजेक्ट होने के बाद अपना करियर आगे बढ़ाया।

अरिजीत सिंह

सुरों के बादशाह और हर किसी के फेवरेट अरिजीत सिंह भी फेमस रिएलिटी शो फेम गुरुकुल का हिस्सा थे। उस वक्त वह 5-6 वीं पोजीशन तक आते आते शो से एलिमिनेट हो गए थे। इसके बाद भी अरिजीत ने हार नहीं मानी और अपना करियर सिंगिंर में जारी रखा। आज के वक्त में अरिजीत के गाने लोगों के दिल छू जाते हैं। उनके गाए हुए गीत लोगों के दिल में बसते हैं और उन्हें बहुत पसंद भी किया जाता है। उनके गाए गीत तुम ही हो, फिर भी तुमको चाहूंगा, मुस्कराने की वजह तुम हो गाने लोगों की जुबान पर हैं।

नेहा कक्कड़

कभी इंडियन ऑयडल में कंटेस्टंट बनकर नजर आने वाली नेहा कक्कड़ आज उसी शो में बतौर जज नजर आती है। उस वक्त ना ही जजों को नेहा ज्यादा पसंद आईं थी और ना ही दर्शकों ने नेहा पर ज्यादा ध्यान दिया था। इसके बाद वह इंडियन ऑयडल में कुछ एपिसोड के बाद ही बाहर निकल गई थी। नेहा ने हिंदी जगत में एक से बढ़कर एक आवाज गीत दिया। उनके गाए गाने दिलबर दिलबर, काला चश्मा, जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

सनी लियोन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पॉ-र्न स्टार सनी लियोन जब बिग बॉस के सीजन फाइव में आईं तो लोगों ने उन्हें पसंद किया। हालांकि कुछ वक्त बाद ही वह इस शो से बाहर हो गईं। इसके बाद उन्हे फिल्म जिस्म 2 में काम करने का मौका मिला। सनी ने लैला मैं लैला, पिक लिप्स, बेबी डॉल जैसे आईटम सॉन्ग से खूब धूम मचाई। आज सनी बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।

मोनाली ठाकुर

मोनाली पहली बार इंडियन ऑयडल के सीजन 2 में दर्शकों के सामने नजर आईं थी। इस सीजन में वह भी कुछ एपिसोड के बाद एलिमिनेट हो गईं। हालांकि अनु मलिक को उनकी आवाज पसंद थी। उन्होंने फिल्म जाने मन में गाना गाने का मौका दिया। इसके बाद मोनाली ने ख्वाब देखे, जरा जरा टच मी, हिप हॉप, पम्मी, मोह मोह के धागे जैसे कई सुपरहिट गाने गाए।

भूमि त्रिवेदी

इंडियन ऑयडल 5 में रनर अप रहीं भूमि त्रिवेदी ने भी दर्शकों का दिल जीता और जज का भी दिल जीता। हालांकि वह इस शो से बाहर हो गईं। इसके बाद भूमि को राम लीला में प्रियंका पर फिल्माया गया राम चाहे लीला गाने को मिला और भूमि की किस्मत बदल गई। उनकी आवाज बहुत पसंद की गई। उन्होने फिल्म हीरो के लिए गाना गया है और वह काफी हिट हुआ था। भूमि को राम चाहे लीला गाने के लिए अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें

Back to top button