विशेष

पति ने फोन कर पत्नी को बुलाया आस्ट्रेलिया, वहां पहुंचने पर उसके साथ जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: शादी एक ऐसा बंधन या एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे हिदूं धर्म में सात जन्मों का साथ कहा जाता है, एक लड़का अपना सब कुछ छोड़कर अपने पति के घर जाती हैं और अपना पूरा जीवन उसके और उसके परिवार के लिए न्यौछावर कर देती है, लेकिन तब क्या हो जिसके लिए आप अपना पूरा जीवनम न्यौछावर करने के लिए बैठें हों और वही आपको धोखा दे दे। आपने सुना होगा कि पंजाब में ऐसा बहुत होता था लोग अपीनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए एनआरआई लड़के से उसकी शादी कर देते हैं लेकिन वो लड़के शादी के बाद कभी वापस नहीं आते और दूसरे देश में दूसरी शादी करके वहीं सैटल हो जाते हैं। और भारत में रह रही उनकी पत्निया बस उसका इंतजार करती रह जाती हैं। अब हम आपको ऐसे ही एक मामले के बारे में बताएंगे जो अमृतसर के अजनाला में हुआ।

27 मार्च 2016 को किरणदीप कौर की शादी भी उसके घर वालों ने ये सोचकर एक एनआरआई लड़के से कराई थी कि उसका जीवन और भविष्य अच्छा होगा, किरणदीप की शादी गुरप्रीत नाम के शख्स से हुई और वो शादी के बाद ही आस्ट्रेलिया चला गया। पति किरण से ये वादा करके गया कि वो जल्द ही उसको अपने पास आस्ट्रलिया बुला लेगा, और इसी इंतजार में वो भी बैठी रही। राजासांसी थाना में आने वाले गांव हर्षा छीना के पास जब पति का फोन आया कि वो उसको अपने पास बुला रहा है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने जाने की पूरी तैयारी कर ली। आंखों में कई सपने लिए जब वो आस्ट्रेलिया पहुंची और उसने वहां पर जो देखा उसे देखकर उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए।

दरअसल जब किरणदीप अपने पति के घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि उसके पति के साथ कोई और महिला रह रही है, बाद में जब पता लगाया गया तो पता लगा कि गुरप्रीत ने वहां पर दूसरी शादी कर रखी है और वो उसी महिला के साथ रहता है। इस बात का पता लगने पर किरणदीप के पैंरो तले जमीन खिसक गई जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। काफी परेशानियों का सामना करने के बाद किरणदीप किसी तरह अपने ससुराल बटाला वापस लौट आई।

उसने अपने ससुराल और मायके वाले को गुरप्रीत की इस हरकत के बारे में बताया लेकिन उसके ससुराल वालों ने अपने बेटे का साथ दिया और किरणदीप से बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया वो लोग उससे दहेज की मांग करने लगे और उसे घर से निकाल दिया।

फिलहाल किरणदीप ने अपने ससुराल वालों और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। लेकिन सोचने वाली बात यहां ये हैं कि कोई इंसान कैसे किसी की जिंदगी के साथ ऐसा खिलवाड़ कर सकता है उससे भी ज्यादा अचरज में ये बात डालती है कि उसके ससुराल वाले भी अपने बेटे के गलत होने पर उसी का साथ दे रहे हैं।

Back to top button