दिलचस्प

वरमाला पहनाते वक़्त स्टेज पर दुल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा की बन गया उसका मज़ाक…. देखें वीडियो!

शादी हर किसी के लिए बहुत ही ख़ास मौका होता है। सभी लोग चाहते हैं कि इसकी बहुत सारी अच्छी यादें उनके पास रहे। इसीलिए लोग काफी समय से वीडियोग्राफी करवा रहे हैं। शादी में दूल्हा-दुल्हन दोनों की कामना होती है कि उसकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करे और लोग उन्हें ही देखते रहें। ऐसा होता भी है कि शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं और सबकी निगाहें उन्ही की तरफ होती हैं।

पहनावे पर दिया जाता है ज्यादा ध्यान:

भारत में यह अक्सर देखा जाता है कि शादी के समय दुल्हे-दुल्हन के पहनावे पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जाता है। आजकल दुल्हन लहँगा पहनती है वही दूल्हा शेरवानी पहनता है। पहनावे के ऊपर सबका ध्यान होता है। लेकिन कभी-कभी ये पहनावे धोखा भी दे देते हैं, जिससे सबके सामने बेइज्जती हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे हैं, जिसमें पहनावे के कारण ही दुल्हे को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

शादी में स्टेज पर दुल्हे के साथ हुआ कांड:

दरअसल एक शादी के दौरान जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन आमने—सामने खड़े होकर हाथ में माला पकड़े खड़े थे। वह लोगों की तरफ देख रहे थे, कभी दोनों एक दुसरे की तरफ देख रहे थे। फोटो खींचने वाला और वीडियोग्राफी करने वाला उन्हें निर्देश दे रहा था कि ऐसे खड़े हो जाओ, वैसे खड़े हो जाओ। दोनों उन्ही के अनुसार दिशा बदल रहे होते हैं। अब बारी आती है माला पहनाने की।

स्टेज पर खुल गया दुल्हे का पायजामा:

सबसे पहले दुल्हन, दुल्हे को माला पहनाती है। अब बारी आती है दुल्हे की, दूल्हा भी दुल्हन को माला पहना देता है और तानकर खड़ा हो जाता है। उसने देखा कि लोग उसे देखकर हँस रहे हैं, उसने सोचा कि ऐसा क्या हो गया कि लोग उसे देखकर हँस रहे हैं। जब उसका ध्यान निचे गया तो वह शर्मा गया। दरअसल उसका पायजामा खुल ने निचे सरक गया था। इतना देखकर वह शर्म से पानी-पानी हो गया और जल्दी से उसे ठीक करने के लिए भाग गया।

मामला कैद हो चुका था कैमरे में:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से माला पहनाते वक़्त दुल्हे का पायजामा खुल जाता है। पायजामा खुल जाने के बाद वह बुरी तरह से शर्मा जाता है और जल्दी से भागकर उसे ठीक करने का प्रयास करता है। हालांकि तब तक मामला कैमरे में कैद हो चुका था और सबकी नजरों में आ चुका था।

वीडियो देखें:

https://www.facebook.com/oggyS007/videos/1463076960376791/

Back to top button