स्वास्थ्य

अगर आपको भी आती हैं ज्यादा हिचकियाँ तो अपनाएँ ये 6 तरीके, मिनटों में हिचकी से मिलेगी राहत!

हिचकी एक ऐसी चीज है, जिससे सभी लोग परेशान रहते हैं। शायद ही दुनियाँ में कोई व्यक्ति होगा, जिसे जीवन में कभी हिचकी की समस्या ना हुई हो। कुछ लोग मजाक में कहते हैं कि जब कोई बहुत ज्यादा याद करता है तो हिचकियाँ आने लगती हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हिचकी आने की कई वजहें हो सकती हैं। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म खाना खाने के तुरंत बाद कुछ ठंढा खा लेते हैं या बहुत ज्यादा तीखी चीज खाने के बाद भी हिचकियाँ आनी शुरू हो जाती हैं। अगर आपको भी बहुत ज्यादा हिचकियाँ आती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू उपाय, जिन्हें अपनाकर आप मिनटों में अपनी हिचकियों से छुटकारा पा सकते हैं।

हिचकी आने पर अपनाएँ ये तरीके:
1- ठंढा पानी पिएं:

tips for hiccup

जब भी आपको लगातार हिचकी आने लगे आप तुरंत एक गिलास ठंढा पानी पिएं। ऐसा कहा जाता है कि ठंढा पानी पीने से हिचकी आनी तुरंत ही बंद हो जाती है। कुछ लोगों का कहना है कि जब भी आप पानी पिएं अपनी नाक बंद कर लें, इससे तुरंत फायदा होता है।

2- शहद खाएं:

tips for hiccup

शहद बहुत ही लाभदायक औषधि मानी जाती है। यह अनेक रोगों के साथ-साथ हिचकी के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपको ज्यादा हिचकी आने लगे तो एक चम्मच शहद खाएं, इससे हिचकी से तुरंत आराम मिलेगा। यह हिचकी रोकने के लिए अचूक नुस्खा है।

3- पीनट बटर:

tips for hiccup

जब भी आपको हिचकी की समस्या हो तुरंत पीनट बटर खाएं, इससे राहत मिलती है। पीनट बटर आपके साँस लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है, जिससे हिचकी तुरंत ही रुक जाती है।

4- अपने घुटनों को छाती तक ले जाएँ:

tips for hiccup

अगर आपको लगातार हिचकियाँ आ रही हैं और रुकने का नाम नहीं ले रही हैं तो आप पैर के भार को जमीन पर रखकर बैठें और अपने घुटनों को अपने छाती के पास लायें। ऐसा करने से मांसपेशियों की सिकुड़न दूर हो जाती है और हिचकी आना बंद हो जाती है।

5- निम्बू चाटें:

tips for hiccup

कभी-कभी ज्यादा शराब पी लेने के कारण भी हिचकी आने लगती है, ऐसे में निम्बू का रस चाटना एक अच्छा उपाय है। जब भी आपको एल्कोहल के कारण हिचकी आये आप निम्बू का एक छोटा टुकड़ा काटकर अपने मुँह में रख लें। थोड़ी देर में आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।

6- आइस बैग:

tips for hiccup

अगर आपको हिचकी आना शुरू हो जाए तो अपने गर्दन पर आइस बैग रखें, ऐसा करने से हिचकी में राहत मिलती है।

Back to top button