विशेष

देखिये धोखा देने पर किस तरह से लड़की ने सरेराह कर दी अपने ब्यॉयफ्रेंड की पिटाई, वीडियो वायरल!

आज समाज बहुत तेजी से बदल रहा है, आज के दौर में रिश्तों का मूल्य धीरे-धीरे ख़त्म होता जा रहा है। आये दिन आपको सुनने को ऐसी बातें मिल जाएगी, जिसमे पति-पत्नी के धोखे का जिक्र होता है। आपने ये अक्सर देखा होगा कि किसी के धोखे की वजह से परेशान होकर दूसरा व्यक्ति अपना जीवन ही ख़त्म कर लेता है, या उसका जीवन ख़त्म कर देता है। लेकिन कुछ लोग होते हैं जो जीवन ख़त्म करने में भरोसा नहीं करते हैं, जीवित रहते हुए ही सबक सिखाने में विश्वास रखते हैं।

लड़के की हो गयी बदनामी:

आज के दौर में सोशल मीडिया ने हर तरह से एक बड़ी भूमिका निभाने का काम किया है। इससे लोगों को फायदा भी होता है और कभी-कभी नुकसान भी लेकिन फायदा ज्यादा होता है। इसी सोशल मीडिया ने कई लोगों को प्रसिद्ध कर दिया है तो कई लोगों को बदनाम भी किया है। अब यही वीडियो देख लीजिये, इसमें लड़की प्रसिद्द हो गयी और लड़के की जमकर बदनामी हुई है। आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक लड़की एक लड़के को बुरी तरह से पिट रही है।

सरेराह लड़के की कर दी धुनाई:

दरअसल यह घटना राँची की है। वहाँ एक लड़की अपने ब्यॉयफ्रेंड को इसलिए सरेराह पिट देती है, क्योंकि वह उसे धोखा दे रहा होता है। लड़की लड़के को लगातार पिटती रहती है और लड़का कुछ नहीं कर पाता है, असल में उसे कुछ समझ में ही नहीं आता है। लड़का बीच-बीच में धमकी भी देता है कि अगर पिटा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा, लेकिन लड़की ने अंजाम की परवाह किये बगैर ही लड़के की जमकर धुनाई कर दी।

लड़की देती है बीच-बीच में गली:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की यह भी बोल रही है कि किसी दुसरे के साथ उसका चक्कर चल रहा है और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। लड़की बीच में गाली भी देती है। लड़की जब लड़के को पिट रही होती है तो बीच-बचाव करने के लिए कोई नहीं आता है। हालांकि लड़का लड़की को धमकी देता है, लेकिन वह भी कुछ नहीं कर पता है। ऐसा लग रहा है जैसे कि लड़के ने कोई बहुत बड़ी गलती की है और उसे इस बात का अहसास है।

 

Back to top button