राशिफल

Rashifal 8 December 2018: आज शनिदेव की कृपा से इन 4 राशियो का बेड़ा होगा पार, पढ़े आज का राशिफल

आज शनिवार को शनिदेव की कृपा से कुछ राशियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं क्योंकि राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 8 December 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपके ऊपर से पैसों की तंगी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। आप पैसे के कठिन मामले को हल करने का दूसरा मौका भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। शनिदेव की कृपा से आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के सिलसिले में बात बनती नजर आएगी। आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा आप खुशी और उत्साह महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके अच्छे व्यवहार की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय है। आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताकत को दिखाने का एक सही दिन है। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। आज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका साहस और आपकी निश्चय क्षमता बहुत बढ़ी हुई रहेगी। संतान से कुछ मन मुटाव हो सकता है। समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढ़िया काम करें। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है। बड़े रोजगार के अवसर आप का इंतजार कर रहे हैं ध्यान से इस बारे में सोचे और आपके पूर्ण संतुष्ट होने पर अपने करियर की दिशा परिवर्तित करे। वाहन सुख का विस्तार हो सकता है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव और थकान परेशानी की वजह बन सकता है। कानूनी मामलों के वजह से आप बहुत परेशानी में पड़ सकते हैं। चौकन्ने रहें नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे। कोई उपलब्धि आपके खाते में जुड़ सकती है, अकस्मात ही ढेर सारा धन मिलने के योग है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके किसी मित्र के सहयोग से प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको संभलकर चलना होगा। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति की स्थिति लाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके कार्य की प्रशंसा होगी और लोग आपको सराहेंगे। धन लाभ सामान्य रहेगा। आपका मन काफी चंचल रहेगा, जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज धनु राशि वालों के लिए तनाव का दौर बरकरार रह सकता है। परंतु परिवार का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन के दौरान तेजी से घटने वाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे। इन्वेस्ट करना चाहते है तो समय अच्छा है लेकिन समझदारी से काम लें इन्वेस्ट करने से पहले किसी बड़े और अनुभव व्यक्ति की सलाह जरूर लें। शिखर पर पहुंचने के लिए आप इस समय हर संभव प्रयास करने की कोशिश करें अधिक लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने कार्यों के लिए अपने साथियों और मित्रों की मदद लेनी होगी और अंततः आप सब कार्य कर डालने में सफल रहेंगे। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अपने रवय्ये को बहुत आलोचनात्मक न बनायें। लोगों की कमियां निकालने से पहले अपनी कमियों की ओर भी देख लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले आज कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। कार्य क्षेत्र के लिए आज बहुत अच्छा समय रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो की आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है तथा आय में वृद्धि भी संभव है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मीन राशि वालों को दफ्तर में कोई ऐसा चुनौतीपूर्ण काम सौंपा जा सकता हैं जिसके लिए आपको अपनी सारी क्षमता और योग्यता का प्रयोग करना पड़ेगा। आज आपको प्रयासरत्त क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। आज घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। पढाई लिखाई में रुचि बढ़ सकती है।

आपने Rashifal 8 December 2018 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 December 2018 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें। यदि आप शनिदेव की भक्त है तो कमेंट बॉक्स में ‘जय शनि देव’ अवश्य लिखें

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 December 2018 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ब्रह्मा ने ली थी श्रीकृष्ण की अनोखी परीक्षा, लीला देख कर हो गए थे हैरान

Back to top button