राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: दिसंबर के पहले सप्ताह में इन तीन राशियो को मिलेगी सफलता, होगी खुशियो की बारिश

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की दिसंबर महीने का पहला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जिन दोस्तों से काफी अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे इस सप्ताह मिलने के योग बन रहे है। भाइयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी। इस सप्ताह आने वाली समस्याएँ आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। निवेश करने के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है इसलिए निवेश करने से बचना चाहिए। परिवार से दरकिनार कर दिए गए किसी सदस्य को दुबारा परिवार में शामिल करने का प्रयास कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिला-जुला रहेगा। विवादों से दूर रहें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लगातार मिलते कार्य के कारण आप सफल बने रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह भाग-दौड़ वाली स्थिति बन सकती है। लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह वृषभ राशि वाले किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, वरना बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। पेशेवर स्तर पर कोई नया मौका मिलने की संभावना है, मौके का लाभ लेने के लिए तैयार रहें। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर के विषय में : वृषभ राशि वालों के बिजनेस में अच्छा लाभ होने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है आप भी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए उसकी अच्छे से मदद करेंगे। कायदे से जुड़ी बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। इस सप्ताह नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। चोट या दुर्घटना भी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति को देखकर इस सप्ताह आपको पुरस्कृत किया जाएगा। पर ध्यान दें ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। धन खर्च भी हो सकता है। आप के दुश्मन आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे।

प्यार के विषय में : अपने साथी से झूठ बोलने से बचें नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है।

करियर के विषय में : बिजनेस इस सप्ताह अच्छा चलेगा। स्टूडेंट्स को यह सप्ताह अच्छा फल देने वाला रहेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको नींद की कमी और थकान महसूस होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धन लाभ होगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करना जरूरी है। निवेश के सुझावों पर फैसला अपने अनुसार ही करें।

प्यार के विषय में : किसी बात को लेकर जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : कारोबार अस्त-व्यस्त होने से इस सप्ताह तनाव रहेगा।

हेल्थ के विषय में : यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है। प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह कुछ पुराने मामले फिर से निकलकर सामने आ सकते हैं। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो इस सप्ताह सब ठीक होगा। उग्रता एवं आवेग पर काबू में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह विशेष लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकेगा। भाई-बहन से लाभ होने की भी संभावना है। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बीतेगा व पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

करियर के विषय में : कन्या राशि के स्टूडेंट्स को इस सप्ताह एक्स्ट्रा मेहनत के बाद ही सफलता मिल पाएगी।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। पुराना दर्द भी परेशान कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह नकारात्मक चिंताएं आपके उत्साह में कमी लाएंगी। अपने क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई फैसला न लें। मानसिक रूप से आप तंग स्थिति से राहत की स्थिति का अनुभव करेंगे। आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपको आनंद होगा। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। कोई नया उपकरण इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम जीवन में किसी आपत्ति का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह अचानक यात्रा होने की भी संभावना है। कर्जा भी लेना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव भी आने की संभावना है। ताजगी और स्फूर्ति में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। लेकिन प्यार में निराशा हाथ लग सकती है। पिता की ओर से लाभ होगा। नेगेटिव विचारों से बचें। इस सप्ताह जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। बेझिझक आगे बढ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस सप्ताह किसी अप्रत्याशित स्त्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी

प्यार के विषय में : आपके पार्टनर आप पर शक कर सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतिस्पर्द्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत ठीक-ठाक रहेगी। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। किसी काम में आप लगे रहे फल अवश्य मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। मित्रों का सहयोग आपके साथ रहेगा। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आर्थिक आयोजनों पूरे होंगे। आपके मन की शंका भी दूर हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी और लाइफ पार्टनर से मदद मिलेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान भी करेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में प्रमोशन के चांस है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। विशेष सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह सप्ताह सिर्फ पारिवारिक दृष्टि से बल्कि वित्तीय मामलों में भी उत्तम रहने वाला है। अगर इस हफ्ते आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत पड़ेगी। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के शैक्षिक कार्यों में इस सप्ताह व्यवधान आएंगे। नए लोगों के साथ काम करना थोड़ा कठिन साबित हो सकता है, लेकिन आप इसका सामना करने में सफल रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

करियर के विषय में : निवेश का फायदा हो सकता है। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करें।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा हो।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने क्रोध पर नियंत्रण करें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। निजी मसलों पर नियन्त्रण रखना होगा। इस सप्ताह आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको बहुत फ़ायदा देंगे। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं।

प्यार के विषय में : जो अविवाहित हैं उन को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को पढ़ाई में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं इसलिए सावधान रहें और खान पान का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में बहुत लाभ होगा। पैसों की तंगी बिल्कुल नहीं रहेगी। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयाँ हल हो जाएंगी। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त स्वभाव से बहुत सहयोगी हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव आपके मन में रहेंगे आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जो बदलाव हो रहे हैं, वह आपकी उन्नति के लिए भी जरूरी है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है।

करियर के विषय में : नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : मौसम का असर रहेगा। सर्दी-जुकाम भी हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 3 दिसंबर से 9 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 3 दिसंबर से 9 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 3 दिसंबर से 9 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मासिक राशिफल: दिसंबर के महीने मे बन रहा है राजयोग, सिर्फ इन तीन राशियों की मनोकामनाएं होगी पूरी

Back to top button