बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा के घर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे शाहिद कपूर, निक से पहले इन 5 से रहा है अफेयर

बॉलीवुड में ये हमेशा से ट्रेंड रहा है कि अभिनेत्रियों का अफेयर किसी से भी रहे लेकिन समय आने पर वो शादी उन्हीं से करती हैं जो रिच और फेमस हो. इस बात का सबूत देती हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जिनका नाम इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ जुड़ा लेकिन अंत में उन्होंने फिरंगी गायक का हाथ थाम लिया और अब राजस्थान में अपनी शादी की रस्में निभा रही हैं. 2 तारीख को प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी और इससे पहले भी कुछ ऐसे सितारे हैं जिनके साथ वो शादी करना चाहती थीं लेकिन समय ने उनका साथ नहीं दिया और फिर सबकी राहें अलग हो गईं. प्रियंका चोपड़ा के घर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे शाहिद कपूर, इसके बारे में आपको जानना चाहिए.

प्रियंका चोपड़ा के घर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे शाहिद कपूर

दो दिन बाद प्रियंका निक जोनस की पत्नी बन जाएंगी. इनकी शादी की रस्में जोधपुर के पैलेस में हो रही हैं, जिसके बाद 2 को हिंदू और 3 को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे. इन्होंने अमेरिका में एक शानदार घर भी ले लिया है. मतलब पूरी तैयारी है लेकिन क्या आप प्रियंका के उन पुराने आशिकों को जानते हैं जिनका नाम इनके साथ जुड़ चुका है.

असीम मर्चेंट

मॉडल असीम मर्चेंट से प्रियंका का रिलेशन उस समय था जब प्रियंका एक स्ट्रगलर एक्ट्रेस थीं. साल 2000 में प्रियंका ने असीम को छोड़ दिया और प्रियंका की इस हरकत पर असीम ने प्रियंका के जीवन पर 67 डेज़ नाम की एक बायोपिक बनाने का एलान किया जिसमें प्रियंका का शायद कोई चेहरा वो दिखाने वाले थे. मगर प्रियंका ने असीम को लीगट नोटिस भेज कर फिल्म बनाने से रुकवा दिया था.

हरमन बवेजा

21वीं सदी आते-आते फिल्म इंडस्ट्री में हरमन बावेजा नाम के एक एक्टर ने एंट्री ली और प्रियंका के दिल में भी घर कर गए थे. दोनों ने फिल्म लव स्टोरी 2050 और व्हाट्स योर राशि में साथ काम भी किया है. कुछ साल इनका अफेयर चला लेकिन फिल्म कमीने आने के बाद प्रियंका नाम शाहिद से जुड़ा और हरमन के साथ प्रियंका का रिश्ता टूट गया.

शाहिद कपूर

एक बार प्रियंका चोपड़ा के घर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी तब शाहिद ने ही उनका साथ दिया था. इसके बाद इनकी फिल्म कमीने आई तो लोगों ने इनका नाम भी लिंकअप कर दिया. उन दिनों शाहिद का करीना से ब्रेकअप हुआ था और प्रियंका के साथ शाहिद की नजदीकी देखी जा सकती थी. मगर करण जौहर के शो में प्रियंका ने माना था कि वो शाहिद की प्रेमिका रह चुकी हैं.

अक्षय कुमार

अक्षय के साथ प्रियंका ने अंदाज, मुझसे शादी करोगी, एतराज़ और वक्त जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसी दौरान इनका नाम अक्षय के साथ जुड़ा और ट्विंकल ने अक्षय को इस बात की चेतावनी भी दी थी. फिर इसके बाद अक्षय ने कभी प्रियंका के साथ काम नहीं किया.

शाहरुख खान

शाहरुख के साथ प्रियंका को आपने साल 2011 के बाद नहीं देखा होगा क्योंकि इसके बाद इनकी पत्नी गौरी ने भी शाहरुख को सख्त वॉर्निंग दी थी कि वो प्रियंका के साथ कभी काम ना करें. इस सबमें गौर करने वाली बात यह थी कि गौरी कभी प्रियंका की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं.

यह भी पढ़े : मलाइका संग डिनर डेट के बाद अर्जुन को छिपाना पड़ा अपना चेहरा, आग की तरह वायरल हुई तस्वीरें

Back to top button