बॉलीवुड

बॉलीवुड की वो “लैला” जिसके दीवाने थे लोग, पर्दे के साथ निजी जिंदगी भी रही विवादित

आज के समय में बोल्डनेस को लेकर चर्चा होती है तो कितनी ही हीरोइनों के नाम सामने आ जाएगें, लेकिन एक जमाना वह था जब हिरोइनों को सिर्फ हया और शर्म दिखानी होती थी। इस दौर में एक ऐसी अदाकारा थी जिसने अपने बोल्डनेस से लोगों की रातों की नींद चुरा ली थी। वह दशक था 70 का और वह तहलका मचाने वाली हिरोइन थीं जीनत अमान। 19 नंवबर 1951 में जन्मी जीनत अमान आज 67 साल की हो गई हैं। आज आपको बताते हैं उनके जिंदगी के जुड़े कुछ खास किस्से।

जीनत का डेब्यू

जीनत के पिता अमानुल्लाह खान फिल्मों में स्क्रिप्ट लिखने का काम करते थे और फिल्म मुगलेआजम में उन्होंने बंतौर लेखकर जैसा काम किया था। उनका निधन जब हुआ उस वक्त जीनत सिर्फ 13 साल की थी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ जर्मनी चली गई। 5 साल तक वहां रहने के बाद जीनत जब 18 की हुई तो फिर से मुंबई लौट आए। जीनत ने अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म हलचल से की थी, लेकिन इस फिल्म ने जीनत को वह पहचान नहीं दी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी।

अंग प्रदर्शन से उड़ाए होश

उन्हें पहचान मिली फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से। इस फिल्म में वह देवानंद की छोटी बहन के रोल में थी। फिल्म में उनकी अदायगी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके बाद से 1973 में आई फिल्म यादों की बारात का एक गाना चुरा लिया है….से जीनत ने जादू बिखेर दिया। राजकपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में उन्होंने ऐसा अंग प्रदर्शन किया कि सबके होश उड़ गए। जीनत उस वक्त बॉलवुड की सेक्स सिंबल बन चुकी थीं।

अफेयर भी रहा कॉन्ट्रोवर्सियल

पर्दे पर इश्क लड़ाने वाली जीनत अमान के निजी जिंदगी के इश्क के चर्चे भी खूब रहे। उनका नाम सबसे ज्यादा दो लोगों के साथ जुड़ा जो अपने दौर के सबसे मशहूर लोग थे। राजकपूर और देवानंद। जिन देवानंद की सारी दुनियां दीवानी थी वह जीनत की अदाओं पर मरते थें। उन्होंने अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी।

इस पार्टी में राजकपूर भी शामिल थे। इस दौरान राजकपूर ने नशे में जीनत के पास जाकर उन्हें गला लगा लिया। देवानंद के सामने ही जीनत ने राजकपूर को गले लगा लिया था। इसके बाद से देवानंद ने कभी जीनत को अपने दिल की बात नहीं बताई। इस बात का खुलासा खुद देवानंद ने किया था।

शादी रही विवाद

जीनत को पाना उस वक्त हर किसी का ख्वाब था, लेकिन जीनत के दिल में आ बसे थे संजय खान। दोनों की मुलाकात 1970 में फिल्म अब्दुला के सेट पर हुई थी और .यहीं से उनका प्यार परवान चढ़ा था। दोनों ने जैसलमेर में शादी कर ली थी। उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ कुछ दिनों का पागलपन था। इस शादी ने जीनत का सुख चैन सबकुछ छीन लिया था।

जीनत ने बताया था कि वह एक बार उनसे मिलने ताज गई थीं वहां संजय ने उन्हें देखते ही गाली देना शुरु कर दिया था। संजय की पत्नी जरीन ने भी दोनों को अलग रहने के लिए कहा था। इसके बाद से दोनों की शादी टूट गई थी। इसके बाद जीनत की जिंदगी में इमरान खान आए जो आज के वक्त में पाक के पीएम हैं। हालांकि इनके बीच दुरियां आ गईं और जीनत ने मजहर से शादी कर ली।

मजहर से भी शादी जीनत के लिए किसी भयंकर सपने से कम नहीं रही। मजहर जीनत पर हाथ उठाया करते थे। बावजूद उनके दो बेटे अजान और जहान भी हुए। 12 साल की शादी के बाद मजहर से जीनत ने तलाक ले लिया। जीनत की उम्र 67 हो चुकी है, लेकिन उनकी अदाओं की आज भी दुनिया दीवानी है।

यह भी पढ़ें

Back to top button