स्वास्थ्य

अगर आपके शरीर में भी विटामिन डी की कमी है तो पूरा करने के लिए खाएं ये आहार!

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सी चीजों की आवश्यकता होती है। उन्ही में से विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व बहुत जरुरी चीजें हैं। इनकी कमी जब शरीर में हो जाती है, तो इंसान को बहुत सारी शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शरीर के लिए विटामिन बहुत ज्यादा मायने रखते हैं और हर विटामिन की अपनी एक अलग ख़ासियत होती है। आज हम आपको विटामिन डी के बारे में बताने जा रहे हैं।
विटामिन डी शरीर के लिए बहुत ही जरुरी होता है। इसकी कमी शरीर में अगर कैल्सियम के साथ हो जाती है तो शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइये जानते हैं इसकी कमी से इंसान को कौन-कौन सि शारीरिक परेशानियाँ होती हैं और उन्हें किस तरह दूर किया जा सकता है।

विटामिन डी की कमी से होने वाली शारीरिक परेशानियाँ:

*- हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी का होना
*- उच्च रक्तचाप की समस्या
*- उदासी और तनाव की परेशानी
*- थकान और आलास का होना

Vitamin D

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के उपाय:
*- हर रोज धूप लें:

सूर्य को विटामिन डी का प्राकृतिक श्रोत कहा जाता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गयी है तो आपको कहीं जाने की जरुरत भी नहीं है। बस आप अपनी चारपाई या कुर्सी घर से बाहर निकालें और धूप लेना शुरू कर दें, कुछ ही दिनों में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाएगी। धुप में बैठने से स्किन एलर्जी की समस्या भी ख़त्म हो जाती है।

*- सॉल्मन और टुना मछली:

अगर आप माँसाहारी भोजन करने के शौक़ीन हैं तो आप इन मछलियों को खा सकते हैं, अपने शरीर के विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए। इन मछलियों में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये मछलियाँ आपको आसानी से बाजार में मिल जायेंगी, हालांकि यह हर जगह उपलब्ध नहीं होती हैं, इसलिए इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है।

*- सन्डे हो या मंडे रोज खाएं अंडे:

बचपन में सबको यही कहा जाता था कि चाहे जो भी दिन हो अंडा खाना चाहिए। अगर आप मछली नहीं खाते हैं और अंडा खाते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा है। अंडे में बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है।

*- डेयरी उत्पाद:

दूध, मक्खन और पनीर में भी विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो लोग माँसाहारी भोजन नहीं करते हैं उनके लिए यह अच्छी बात है कि वह दूध या दूध के किसी भी उत्पाद का उपयोग कर सकते हैं। इसका सेवन करने वाले को शरीर की बहुत सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है।

*- गाजर:

जो लोग फलों के शौक़ीन होते हैं उनके लिए यह अच्छी बात है कि गाजर में भी विटामिन डी पाया जाता है। आप गाजर को कच्चा खा सकते हैं या इसका जूस बना के पी सकते हैं। हर रोज दो गिलास गाजर का जूस पिने से आपके शरीर की विटामिन डी की कमी को जल्दी ही पूरा किया जा सकता है।

Back to top button