अध्यात्म

चाणक्य नीति: अगर आप भी सुखमय जीवन बिताना चाहते हैं तो इनपर कभी भी विश्वास ना करें

चाणक्य प्राचीन काल के महान विद्वान थे। उन्होंने इंसान के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत सारी बातें बतायी थीं, जो आज के समय में भी ठीक वैसे ही लागू होती हैं जैसे उस समय हुआ करती थी। हर इंसान की यही चाहत होती है कि उसका जीवन सुखमय तरीके से बीत जाए, उसके जीवन में कभी भी कोई कष्ट ना आये। लेकिन कभी-कभी ना चाहते हुए भी इंसान को जीवन में कष्ट का सामना करना पड़ ही जाता है। आज हम आपके लिए लाये हैं, चाणक्य नीति के कुछ ऐसे सूत्र जिनका पालन करने वाला जीवन में हमेशा सुखी रहता है।

चाणक्य नीति के कुछ अंश:

chanakya-5-neeti-newstend-04-11-16-8

आचार्य चाणक्य ने कहा है-

नदीनां शस्त्रपाणीनां नखीनां श्रृंगीणां तथा।
विश्वासो नैव कर्तव्य: स्त्रीषु राजकुलेषु च।।

इस श्लोक के माध्यम से चाणक्य ने बताया है कि इंसान को किन- किन बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करके इंसान अपना जीवन सुखमय बना सकता है।

chanakya formula faith happy life

*- नदियों के पुल पर कभी ना करें भरोसा:

चाणक्य ने कहा है कि एक इंसान को नदियों के पुल पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए। कभी-कभी कुछ नदियों के पुल कच्चे होते हैं, उनपर भरोसा करने का मतलब है, अपनी जान से खिलवाड़ करना। किसे पता है कि कब नदी का बहाव तेज हो जाए और इससे पूल टूट जाए।

पूल टूटने के बाद क्या होगा ये किसी को बताने की जरुरत नहीं है।

*- हथियार रखने वालों से रहें हमेशा सावधान:

जो लोग हथियार रखते हैं, उनके ऊपर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। उनके दिल में क्या छिपा हुआ है ये पता लगाना बड़ा मुश्किल होता है। क्या पता उनका दिमाग ख़राब हो जाए और आपको अपना शिकार बना लें।

chanakya formula faith happy life

*- बड़े सींग और नाख़ून वाले जानवरों से हमेशा दूर रहें:

जिन जानवरों के बड़े सींग और नाखून बड़े होते हैं, उनका भरोसा करने पर इंसान को दुःख ही मिलता है। उनकी जान हमेशा जोखिम में रहती है, जानवरों का कोई भरोसा नहीं होता है। वह कभी भी अपना आप खो सकते हैं और सींग एवं नाखूनों से आपके ऊपर प्रहार कर सकते हैं। ऐसी अवस्था में आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप ऐसे जानवरों से दूरी बना कर रहें।

*- चंचल स्वाभाव वाली स्त्रियों से बनायें दूरी:

जिन स्त्रियों का स्वभाव चंचल होता है, उनके ऊपर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। इन स्त्रियों के साथ जिसका सम्बन्ध होता है, उनके ऊपर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। इनके ऊपर भरोसा करना भविष्य में आपको परेशानी में डाल सकता है। ऐसे लोग अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं।

Back to top button