विशेष

गुलाबी शहर के बारे में तो आप जानते हैं, क्या नील शहर के बारे में जानते हैं नहीं तो यहाँ जानिए!

गुलाबी शहर का तो आपने नाम सुना ही होगा, अरे वही अपना जयपुर। कई फिल्मों में भी इस शहर की खूबसूरती को दिखाया गया है। जयपुर की खूबसूरती और यहाँ की संस्कृति को देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं। विदेश से बहुत सारे सैलानी यहाँ हर साल आते हैं और उनके आकर्षण का मुख्य केंद्र जयपुर होता है। लेकिन क्या आपने कभी नीले शहर (ब्लू सिटी) के बारे में कुछ भी सुना है? जी हाँ नीला शहर (Blue City)! अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं। इस शहर को नीला शहर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहाँ के अधिकतर मकान नीले रंग के है। इसको इसकी रंग की वजह से जाना जाता है।

और पढ़ें : जयपुर दर्शनीय स्थल

इस देश का नीला शहर है जोधपुर (Jodhpur blue city)! आइये जानते हैं इस राजशाही शहर के बारे में और इसकी खूबियों के बारे में।

जोधपुर को कहते हैं नीला शहर (ब्लू सिटी)

ब्लू सिटी

राजस्थान का जोधपुर ही इस देश का ब्लू सिटी (Blue City) है, जो लगभग 558 साल पहले बसाया गया था। यह एक बहुत ही खुबसूरत शहर है और यह शहर अपने रंग की वजह से जाना जाता है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि 1459 में राव जोधा ने जोधपुर शहर की खोज की थी। जोधा, राठौड़ समाज के मुखिया और जोधपुर के 15वें राजा थे। उनके नाम से ही इस शहर का नाम जोधपुर पड़ा, इससे पहले इस शहर का नाम मारवाड़ था। यह शहर रेगिस्तान के बीचो- बीच बसा हुआ है, यहाँ के सभी घर नीले रंग के दीखते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए यहाँ के सभी घरों में नीला रंग लगाया गया है। इसीलिए इस शहर को नीला शहर कहा जाता है।

सूर्यनगरी भी है इसका नाम

ब्लू सिटी

यह शहर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय और भी खुबसूरत हो जाता है। लोगों का कहना है कि यहाँ पर सूर्य देवता ज्यादा समय के लिए रहते हैं, इसलिए इस शहर को सूर्यनगरी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर की खूबसूरती यहाँ के भव्य किले, महल, मंदिर, संग्रहालय और शानदार बगीचे कई गुना बढ़ा देते हैं। यहाँ आने वाले लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र यही सब है।
हो चुकी है कई फिल्मो की शूटिंग:

ब्लू सिटी

यह शहर अपने आप में निराला है, यहाँ की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ बर्बस ही खिंच लाती है। यही वजह है कि यहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके प्रभाव से बॉलीवुड और हॉलीवुड भी नहीं बच पाए हैं। कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग जोधपुर के ब्रह्मपुरी में की जा चुकी है। सिर्फ फ़िल्में ही नहीं कई बड़ी कम्पनियों के विज्ञापन भी इस शहर की खूबसूरती को दिखाते हैं। आज से लगभग 20 साल पहले इसी शहर में हॉलीवुड की मशहूर फिल्म “जंगल बूक” की शूटिंग हुई थी, तभी से इस शहर को पूरी दुनियाँ में एक अलग पहचान मिला है। बॉलीवुड की “शुद्ध देशी रोमांस” सहित कई फिल्मों की शूटिंग इस शहर में की जा चुकी है।

यहाँ की शान मेहरानगढ़ का किला

ब्लू सिटी

इस शहर में स्थित मेहरानगढ़ का किला इस नीले शहर (ब्लू सिटी) जोधपुर की शान कहा जाता है। भूतल से 125 मीटर की ऊँचाई पर बना यह किला सबसे पुराने किलों में से एक है। इस किले का निर्माण 15वीं सदी में जोधपुर के 15वें शासक राव जोधा ने करवाया था। भारत के गौरवमयी इतिहास को दर्शाने वाले इस विशालकाय किले से पुरे नीले शहर को देखा जा सकता है। यहाँ से शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

जोधपुर (Jodhpur blue city) का गौरवशाली इतिहास

ब्लू सिटी

इस ब्लू सिटी (Blue City) में मौजूद ऐतिहासिक किले, पुराने महल और प्राचीन मंदिर जोधपुर के गौरवशाली इतिहास का प्रतिक हैं। इस शहर का हस्तशिल्प, लोकनृत्य, भोजन और गीत- संगीत सभी अपने आप में निराले हैं, जो इस शहर की शोभा को कई गुना बढ़ा देते हैं।

अगर आपने राजस्थान के मशहूर गुलाबी शहर का भ्रमण कर लिया है, तो अब बारी है यहाँ के नीले शहर के भ्रमण की। यहाँ जाने के बाद आपको शहर की हर चीज नीले रंग की दिखेगी। इस शहर को देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे किसी ने पुरे शहर को नील आसमानी चादर से ढँक दिया हो।

Back to top button