बॉलीवुड

इस वजह से वेजिटेरियन बने ये सेलेब्स, जॉन का रीजन जानकर आप भी कहेंगे ‘वाह भाई’

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: कहावत है कि अगर शेर के मुंह में खून लग जाए तो फिर उसको शिकार करने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ इंसानों के साथ भी है, कहते हैं जो लोग नॉनवेज खाने लगते हैं फिर उनको वेज फूड जल्दी पसंद नहीं आता और जब बात नॉनवेज छोड़ने की तो वो बात ही कहीं एक्सिजस्ट नहीं करती हैं, लेकिन अब हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे जो नॉनवेज खाने को पूरी तरह से भूल गए हैं, और ऐसा उन्होनें क्यों किया है ये जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स की जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉशियस होते हैं, वो हमेशा खुद को फिट रखते हैं और अपने फैंस को भी फिट और हेल्दी रहने की प्रेरणा देते हैं। वो अक्सर ही अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोजसोशल मीडिया के जरिए शेयर कर के अपने फैंस को ये संदेशदेते रहते हैं कि खुद की फिटनेस को हमेशा सबसे ऊपर रखना चाहिए, सेलेब्स हमेशा अपना डॉयट प्लान और लाइफस्टाइल के चेंजेस के बारे में बातें करते नजर आ जाते हैं और उनके फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर कैसे वो खुद को इतना फिट रखते हैं। और फिटनेस और बेहतर स्वास्थय के लिए आजकल ब़लीवुड में जो चलन चल रहा है वो है नॉनवेज छोड़कर शाकाहारी बनने के चलन। इस चलन को कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना लिया है और वो नॉनवेज को पूरी तरह से अलविदा कर चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो अब पूरी तरह से शाकाहारी बन गए हैं।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

बॉलीवुड में अपने फैशन स्टाइल को लेकर जानी जाने वाली सोनम कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। बॉलीवुड में सलमान खान के साथ एंट्री करने वाली सोनम फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी थी। लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने के लिए ना सिर्फ अपना वजन कम किया बल्कि नॉनवेज फूड को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सोनम को नॉनवेज छोडे हुए लगभग पांच साल होने वाले हैं। इतना ही नहीं सोनम से दूध और उनसे बने प्रोडक्ट्स का सेवन भी पूरी तरह से बंद कर दिया है।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

शाहिद ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था  वो इतना फिट नहीं थे लेकिन  शाहिद की फिल्म कमानी आने के बाद साहिद ने खुद को पूरी तरह से ट्रांसफार्म कर लिया और फिल्म पद्मावत  में अपनी टोन्ड बॉड़ी  फ्लांट करते नजर आए। बता दें कि शाहिद भी पूरी तरह से वेजीटेरियन  हैं, वो कई बार पेटा के कॉमेपेंस में भी नजर आते रहते हैं। इतना ही नहीं शाहिद को साल 2011  में एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष का अवार्ड  भी  मिल  चुका  है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

 

बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कंगना रनौत भी शाकाहारी हैं। उन्होंने कभी भी नॉनवेज खाने को हाथ नहीं लगाया है। एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि सिर्फ नॉनवेज ही नहीं बल्कि वो दूध से बने प्रोडक्ट्स भी नहीं खाती हैं, उन्होंने बताया कि ुनको कुछ समय पहले ही पता चला कि उनको दूध से बने प्रोडक्टस से भी एलर्जी है जिसके चलते उन्होंने दूध का सेवन भी बंद कर दिया। फिलहाल कंगना अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिकी के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

बॉीलवुड में अपनी क्यूटनेस के साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली आलिया भट्ट ने भी पिधले ही साल नॉनवेज फूड को अलविदा कर शाकाहारी होने का फैसला लेकर वेजिटेरियन बनने वाले सिलेब्स की लिस्ट में अपना नाम भी शुमार कर लिया है। बता दें कि महेश भट्ट भी वेजिटेरियन हैं।

जॉन अब्राहम (John Abraham)

बॉलीवुड हंक जिनकी बॉडी पर ऐसी है जिसपर सिर्फ लड़कियों की ही नहीं बल्कि लड़कों की भी निगाहें थम जाती हैं। जॉन ने ऐसी बॉडी बनाने के लिए कई घंटो तक जिम में पसीना बहाया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज के साथ जॉन ने केवल सब्जियों का और शाकाहार खाना ही खाया है। जॉन ने शाकाहारी बनने का फैसला सिर्फ इसलिए लिए क्योंकि उनको जानवरों से बहुत प्यार है।

Back to top button