दिलचस्प

जाने, कितनी पढ़ी हैं भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां, कोई है बैंकर तो कोई है 12वी पास

वर्तमान समय में क्रिकेट जगत और बॉलीवुड जगत के लोग मीडिया और सोशल मीडिया में छाए हुये हैं और फिलहाल तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में विराट कोहली और रोहित शर्मा बने हुए हैं। इसके अलावा इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियाँ काफी सुर्खियां बटोर रही हैं, हालांकि आप सभी को क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी होती हैं लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में शायद ही कुछ किसी के बारे में पता होता हैं। ऐसे में आज हम आपको भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में नहीं बल्कि उनकी पत्नियों के बारे में आपको बताने वाले है और आपको अवगत कराएंगे की इन फेमस क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में कि वो कितना पढ़ी हैं और वो करती क्या हैं।

भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी पत्नी

बाकी सभी भारतीय क्रिकेटर्स से थोड़े अलग बाएँ हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के बारे में सभी जानते हैं क्योंकि वो एक सफल बल्लेबाज हैं, बता दें कि सुरेश रैना ने प्रियंका से शादी की हैं और ये देखने में बहुत ही खूबसूरत हैं। प्रियंका ने गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है और यह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुकी है। लेकिन फिलहाल वो एक बैंकर है और दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

गेंदबाज हरभजन सिंह भी भारतीय क्रिकेटर्स की इस लिस्ट में शामिल है और बता दें की इन्होने गीता बसरा से शादी किया हैं और गीता बसरा के बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं क्योंकि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं और वो दिखने में भी बहुत खूबसूरत हैं। गीता ने अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी की हैं और इसके बाद इन्होने किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से आगे की पढ़ाई की हैं, बता दें कि इनकी एक बेटी भी हैं और ये अपना पारिवारिक जीवन बड़ी खुशी से बिता रहे हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर एक फिल्म भी बनाई जा चुकी हैं और यह फिल्म काफी हिट साबित हुयी थी, बता दें कि धोनी ने साक्षी से शादी की हैं और साक्षी ने औरंगाबाद से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और कोलकाता के ताज होटल में बतौर ट्रेनी काम करने के दौरान साक्षी की मुलाकात धोनी से हो गयी थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती, प्यार और फिर शादी तक की नौबत आ गयी और अब दोनों की एक बेटी भी हैं।

वर्तमान समय में विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान हैं और इन्होने हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। अनुष्का ने इकोनॉमिक्स से मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की है। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं और इन्हें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी लोग जानते हैं और इनके करोड़ो फैंस हैं।

भारतीय क्रिकेटर्स में एक अलग ही स्थान रखने वाले और छह छक्के मारने वाले युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की हैं, हेजल पेशे से एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। ये लंदन की रहने वाली हैं और इन्होने पढ़ाई भी अपने होम टाउन से ही पूरी की हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेजल ने केवल 12वी तक ही पढ़ाई की हैं, हालांकि ये अपना ग्रेजुएशन पूरा करना चाहती थी लेकिन एक्टिंग के चक्कर में इन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।

Back to top button
?>