समाचार

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, राजौरी में 1 भारतीय जवान शहीद, 4 घायल

राजौरी/नई दिल्ली – पाकिस्तान कि तरफ से रविवार रात जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की गई, जिसमें चार भारतीय जवान घायल हो गए। घायलों में बीएसएफ के एक जवान राय सिंह (40)  शहीद हो गए। राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से रविवार रात हुई गोलेबारी में राय सिंह (40) घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने बीते 24 घंटों में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।  Pakistan violates ceasefire.

राय सिंह

Pakistan violates ceasefire

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राजौरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से रविवार रात हुई भारी गोलेबारी में बीएसएफ के चार जवान घायल हो गए थे। अन्य जवानों की हालत भी गंभीर है।’’

पाकिस्तान की ओर से हो रही है भारी गोलाबारी –

कल के संघर्षविराम उल्लंघन से पहले भी पाकिस्तानी सेना ने गत शनिवार सुबह नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था और उन्होंने दोपहर में भारतीय चौकियों एवं असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर सुंदरबनी सेक्टर में गोलीबारी कर थी।  पाकिस्तान ने एक दिन पहले नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों एवं असैन्य इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे थे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी जिसमें बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए थे तथा दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से 286 बार हुआ संघर्षविराम का उल्लंघन –

29 सितंबर में पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी की 286 घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिनमें 14 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 लोगों की मौत हुई है।

 गौरतलब है कि नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से शनिवार को गोलीबारी की गई थी। गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान और महिला घायल हो गई थी। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर मानवरहित भारतीय ड्रोन को गिराने का दावा भी किया है।

Back to top button