दिलचस्प

लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए बनाए 22 ऐसे नियम, पढ़कर कहंगे OMG!

न्यूजट्रेंड वेब डेस्कः   रिलेशनशिप के दौर में लोगों कों विश्वास नाम की चीज से जैसे भरोसा ही उठ गया है। जिस स्पीड से लोग रिलेशन में आते हैं उसी स्पीड से लोग रिलेशनशिप से बाहर चले जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हैं जैसे अंडरस्टैंडिंग खत्म हो जाना, रोज लड़ाई होना या फिर एक दूसरे पर शक करना। जी हां शक करने के चक्कर में बहुत सारे रिश्ते बेवजह ही टूट जाते हैं। ऐसे में लोग कुछ नियम बना लेते हैं और अगर वो नियम टूटते हैं तो फिर रिश्ते भी खतरे में पड़ जाता है। यहां पर आपको ऐसे ही एक पजेसिव गर्लफ्रेंड के बारे मे जिसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए बनाए ऐसे रुल्स के पढ़कर आप भी दांतों तले उंगली चबा लेंगे।

सोशल मीडिया- ना ना ना…

उसका पहला रुल है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड के फोन में किसी भी लड़की का फोन नंबर नहीं होन चाहिए। दूसरा रुल ये है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड को कोई भी सोशल मीडिया चलाने की इजाजत नहीं है समें इंस्टाग्राम और ट्वीटर भी शामिल है{जाहिर है वो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी लड़कियों से दोस्ती कर सकता है} तीसरा नियम ये है कि वो कीगन के साथ घूम फिर नहीं सकता ना ही उसके घर पर ना ही टॉयलेट में , पढ़कर लग रहा है कि ये उसका दोस्त होगा।

लड़की देखो और फुट लो-

चौथा रुल ये है कि वो उसके बिना होन्डा यानी बाइक से कहीं नहीं जा सकता।पांचवा रुल है कि वो एक हफ्ते में दो से ज्यादा बार अपने दोस्तों के साथ नहीं घूम सकता।छठा रुल है कि भूलकर  या गलती से भी किसी सिंगल लड़की को उसका ब्वॉयफ्रेंड नहीं देख सकता।सातवां रुल है कि अगर कोई लड़की उसके पास आती है कहीं भी किसी जगह तो वो फौरन उठकर वहां से चला जाएगा।

आंठवा रुल है कि जब वो दोनों घूमेंगे तो मो उनके साथ नहीं होगा।एक रुल ये भी है कि वो कभी किसी बात के लिए उससे नाराज नहीं हो सकता ना ही उस पर चिल्ला सकता है।साथ ही वो अपने साथ टायलर, नोआह, डेवेन या जोश को कभी अपने साथ नहीं लाएगा, कभी नहीं।उसके ब्वॉयफ्रेंड को पीना अलाउड नहीं है जब तक वो उसके साथ ना हो। साथ ही वो जब चाहे तब उसका फोन चेक कर सकती है।

अगर दोनों साथ में मुव इन करते हैं तो उसके घर पर और कोई दूसरी लड़की नहीं आएगी।अगर दोनों साथ में घर लेते हैं तो किसी भी दोस्त को घर में एंट्री नहीं मिलेगी। आखिरी तो सबसे भयंकर है और वो ये है कि अगर उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड को किसी और के साथ देख लिया तो उसकी जान ले लेगी।

इस लेटर के वायरल होने के बाद इस पर खूब चर्चा हो रही है। वैसे तो इसमें सारे ही नियम पागल कर देने वाले हैं, लेकिन कुछ तो ऐसे हैं जो करना ही मुश्किल है जैसे सोशल मीडिया फॉलो ना करना और दोस्तों के साथ कम घूमना फिरना। जिस भी लड़की ने ये लेटर अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए ये लेटर लिखें हैं वो उसके प्यार में तो पागल है ही एक्स्ट्रा पोजेसिव भी है। भगवान जानें लड़के का क्या हाल है।

Back to top button