बॉलीवुड

इन 7 एक्टर्स का ये है सबसे बड़ा डर, पढ़कर आ जाएगी हंसी

न्यूज़ट्रेन्ड बॉलीवुड डेस्क- बॉलीवुड में आप अपने स्टार्स को देखकर सोचते होंगे कि इनकी जिंदगी तो सबसे बढ़िय़ा हैं या सबसे रॉयल है इन्हें किसस बात का डर या फिल्म में स्टंट करते वाले हीरो-हिरोइन को देखकर आप सोचते होंगे की ये तो कितने ब्रेव हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो बता दें कि ये स्टार्स भी आपकी ही तरह इंसान है और इन्हें भी उन्हीं चीजों से डर लगता है जिन चीजों से आप डरते हैं। नहीं हो यकीन तो पढ़ें ये खबर-

दीपिका पादुकोण-

मस्तानी और पद्मावती बनकर दुश्मनों की छुट्टी करने वाली दीपिका का सबसे बड़ा डर है डिप्रेशन यानी तनाव। दीपिका डिप्रेशन से बहुत डरती हैं। रणबीर से ब्रेकअप के बाद उन्हें तकरीबन 3 साल लगे थे थे इस डिप्रेशन से उबरने में और आज भी वो जब उन पलों को .याद करती हैं, तो सहम जाती है। वैसे दीपिका का ये डर तो हर इंसान को लगता है क्योंकि डिप्रेशन से निकलना आसान नहीं है।

रणबीर कपूर-

हीरोइनों के साथ रमांस करने वाले और विलेन से फाइट करने वाले रणबीर कपूर के डर के बारे में सुनेंगे तो कुछ ज्यादा ही हंसी आ सकती है। रणबीर कपूर को क्रॉकरोच और मकड़ियों से डर लगता है। वैसे तो डरन के लिए जेंडर इक्वालिटी की बात ही आती है क्योंकि अब तक ये खिताब लड़कियों के ही खाते में था।

आलिया भट्ट-

वैसे तो आलिया भट्ट इतनी क्यूट हैं कि उनका डरना भी लाजमी लगता है। आप जानते हैं कि क्यूटी पाई आलिया को अंधेरे से डर लगता है। वो अंधेरे में नहीं सो पाती हैं और सोते समय कमरे की खिड़कियां भी खुली रखती हैं। आलिया के इस डर से हम में से कई लोग अग्री करेंगे।

अर्जुन कपूर-

जब आप छोटे थे और स्कूल में पढ़ते वक्त आपके भई दिमाग में ऐसा ख्याल तो नहीं आता था कि ये चलता हुआ पंखा गिर जाएगा तो क्या होगा। अगर आता भी होगा तो शायद बड़े होने तक ये डर चला भी गया होगा, लेकिन गुंडे अर्जुन कपूर को आज भी पंखे से ही डर लगता है। सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अर्जुन को पंखे से डर लगता है और उनके कमरे में एक भी सीलिंग फैन नहीं है।

सोनम कपूर

कपूर खानदान की लाडली सोनम कपूर को एलिवेटर से डर लगता है। एलिवेटर यानी चलने वाली सीढ़ियां जिस पर पहली बार चढ़ने में ते अक्सर लोग गड़बड़ी कर देते हैं, लेकिन सोनम कपूर के मन में ये डर बसा हुआ है। उन्हें एलिवेटर से बहुत डर लगता है और इसलिए वो सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करती हैं।

अमिताभ बच्चन-

बिग बी को भी एक चीज से डर लगता है और वो है लेंसेस। अमिताभ को आंखो में लेंस लगाने से डर लगता है। उनका ये डर बैठा फिल्म सत्ते पे सत्ता के दौरान जब एक सीन के दौरान उनकी आंखों में लैंस फंस गए उसके बाद बिग बी ने लैंस से हमेशा के लिए तौबा कर ली।

किंग खान-

आई एम द किंग ऑफ दिस वर्ल्ड…कहने वाले किंग खान को तब डर लगता है जब उनके सामने घोड़ा खड़ा हो। दरअसल किंग खान को हॉर्स राइडिंग से डर लगता है। शुरुआत की फिल्मों जैसे करण-अर्जुन और बाजीगर में उन्हें ऐसा करते देखा गया था, लेकिन कंधे में चोट लगने के बाद उन्होंने कभी हॉर्स राइडिंग नहीं की।

Back to top button