बॉलीवुड

बॉलीवुड की वो 8 हसिनाएं जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी को कहा बिग NO

न्यूजट्रेंड बॉलीवुड डेस्कः बॉलीवुड ने खूबसूरती को हमेशा तरजीह दी है शायद ये ही वजह है कि आदाकारओं ने अपनी खूबसूरती को और निखारना चाहा। बेहद खूबसूरत होने के बाद भी कुछ एकट्रेसेज ने प्लास्टिक सर्जरी तो कुछ ने कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया। कुछ हीरोइनों पर ये एक्सपेरिमेंट तो काम भी कर गया, लेकिन वहीं कुछ हसिनाओं के चेहरे बिगड़ गए। अगर कोई अपने चेहरे की खूबसूरती या बनावट से संतुष्ट नहीं है तो वो डॉक्टर के पास इसका इलाज ढूंढता है।बॉलीवुड की कई हसिनाओं ने सर्जरी का ही सहारा लिया जिसमें अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, कोइना मित्रा भी शामिल हैं, लेकिन यहां बात करेंगे उन हसिनाओं के बारे में जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी को कहा ना।

दीपिका पादुकोण-

शांति गर्ल, लीला, मस्तानी, पद्मावती ना जाने दीपिका ने अपने कितने सारे नाम बना लिए और हर एक रंग में दीपिका बेहद खूबसूरत लगीं। लोग सिर्फ उनकी एक्टिंग के ही नहीं बल्कि उनके पर्सनालिटी के भी दीवाने हैं। उनके अट्राक्टिव फीचर्स की वजह से वो औरों से बेहद अलग नजर आती हैं। उन्होंने किसी भी तरह की बनावट को बिगाड़ने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा नहीं लिया।

आलिया भट्ट-

राजी गर्ल आलिया फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थीं। उन्होने फिल्मों में ग्लैमरस दिखने के लिए वजन जरुर कम किया , लेकिन खुद को खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने कभी किसी कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा नहीं लिया।

जैकलीन फर्नानडीस-

श्रीलंकाई ब्यूटी की खूबसूरती की तो कोई मिसाल ही नहीं है। जैकलीन ने बॉलीवुड में किक तो बहुत लगाई, लेकिन अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किसी कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा नहीं लिया। वैसे भी जैकलीन के चेहरे और बॉडी की एक खास बात है कि वो क्यूट और हॉट दोनों लग सकती हैं।

श्रद्धा-

स्त्री गर्ल श्रद्धा ने अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए कभी किसी सर्जरी का सहारा नहीं लिया। पहली की फिल्मों में उनका शरीर काफी दुबला था, लेकिन अब उनकी शरीर की बनावट औऱ भी बेहतर हो गई है।

सोनाक्षी सिन्हा-

दबंग गर्ल सोनाक्षी ने अपने थप्पड़ से डर नहीं लगता साब वाले डॉयलाग से तो सबक दीवाना बनाया ही साथ ही अपना वजन कम करके सबको चौंका भी दिया। सोनाक्षी की बॉडी अभी भी काफी हेल्दी है, लेकिन इस लुक में भी वो सुपरहॉट लगती हैं, उन्होंने खुद को मेन्टेन करने के लिए किसी सर्जरी का सहारा नहीं लिया।

सोनम कपूर-

कपूर से मिसेज आहूजा बनी सोनम भी कभी बहुत फैटी हुआ करती थीं, लेकिन खुद को ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने कभी सर्जरी का सहारा नहीं लिया। आज वो बॉलीवुड की फैशन ऑयकन हैं।

नरगिस फाखरी-

नरगिस को नैचुरली पाउटी लिप्स मिले हैं, लेकिन उन्होंने बाकी एक्ट्रेसेज की तरह कभी लिप जॉब नहीं कराया। उनकी हाइट पर्सनालिटी लोगों को उनका दीवाना बना देती हैं।

विद्या बालन-

विद्या बॉलन एक हिरोइन की कैटगैरी से बेहद अलग नजर आती हैं। वो कभी  बहुत दुबली पतली नहीं रहीं। उनके शरीर, लुक्स को लेकर शुरु में मजाक भी बनाया गया, लेकिन उन्होंने बिना कोई सर्जरी कराए अपने आप को एक बेहतरीन एक्टर बनाया। आज सब उनकी अदाओं से और एक्टिंग से दोनों से घायल हैं।

Back to top button