स्वास्थ्य

मूली के फायदे हैं चौंका देने वाले, जानिए मूली के चमत्कारी फायदे

मूली के फायदे : मूली भले ही मामूली सी सब्जी लगती है, और यकीनन ये सस्ती और आसानी से प्राप्त हो जाने वाली सब्जी है। लेकिन आपको ये मालूम होना चाहिए कि ये औषधिय गुणों से भरपूर होती है। इसके रोजाना प्रयोग से कई बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें कैंसर, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां शामिल हैं। जानिये मूली के फायदे (muli ke fayde)

मूली सर्दी के मौसम में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सब्जी है। मूली के परांठे, सब्जी और आचार भी बनाया जाता है। इन सब चीजों से इतर इसका प्रयोग सलाद के लिए ज्यादा किया जाता है। हालांकि ज्यादातर लोग होते हैं जो मूली पसंद नहीं करते हैँ। उनके लिए ये बात जानना जरूरी है कि मूली सेहत के बहुत ही फायदेमंद है। अगरआप अपने डाइट में मूली को शामिल कर लेंगे तो कई प्रकार की बीमारियों से दूर रहेंगे और हो सकता है आपकी लाइफस्टाइल भी ठीक हो जाए। ये खाने में थोड़ी सी तीखी जरूर होती है लेकिन सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है।

मूली के फायदे

मूली के फायदे (Muli ke fayde)

मूली में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। इसमें कैलोरी, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन और मैग्निशियम आदि पाए जाते हैं। तो इतने पोषक तत्वों से भरे मूली के फायदे भी अनेके हैं, तो चलिए जानते हैं मूली खाने के क्या क्या फायदे (muli ke fayde) हैं।

  • डायबिटीज से छुटकारा- इसे खाने से ब्लड में शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। इसलिए इसे अपने सुबह के खाने में रोजाना शामिल करें। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं तो अपने डाईट में मूली को शामिल करें। इससे जल्द छुटकारा मिल सकता है।
  • सर्दी जुकाम में राहत- मूली की तासीर ठंडी जरूर होती है। लेकिन इसके सेवन से सर्दी जुकाम में छुटकारा मिलता है। इसे खाने से सर्दी जुकाम नहीं होता। अगर आपको मूली की सब्जी या अन्य किसी रूप में पसंद नहीं है तो इसे कम से कम सलाद के रूप में प्रयोग करें।
  • बवासीर रोग से दूर भगाए- अगर बवासीर से परेशान हैं तो मूली के पत्ते की सब्जी बनाकर खाएं। इससे राहत मिलेगी।
  • पीलीया रोग से छुटकारा- पीलीया के दौरान अगर मरीज को रोजाना एक कच्ची मूली खिलाया जाए तो इस घातक बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मूली के फायदे

  •  पेशाब संबंधी समस्याओं से छुटकारा- अगर पेशाब बनना बंद हो गया हो तो मूली के रस का सेवन करें। इससे पेशाब बनना दोबारा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अगर पेशाब के दौरान दर्द या जलन होती है। तो इससे भी छुटकारा होता है।
  • खट्टी डकार से छुटकारा- कई बार देखा जाता है कि कुछ खाने के बाद अगर वो नहीं पचता है तो फिर खट्टी डकार आने लगती है। अगर आपको इस तरह की कोई समस्या होती है तो एक कप मूली के रस में मिश्री डालकर पिएं। इससे कई प्रकार के बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।
  • कैंसर से छुट्टी- मूली में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड, विटामिन सी और एंथोकाइनिन पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। मूली (muli ke fayde) मुंह, पेट, आंत और किडनी के कैंसर से लड़ने में बहुत ही फायदेमंद होता है।

मूली के फायदे

  • पाचन शक्ति को मजबूत करे- इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। अगर आपकी भी पाचन क्रिया कमजोर है तो मूली के रस में थोड़ा नमक डालकर पीएं इससे पाचनशक्ति मजबूत होगी।
  • हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद- हाई ब्लड प्रेशर में मूली के फायदे (muli ke fayde) बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें एंटी हाइपरसेंटिव पाया जाता है जो कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

तो यह थे मूली के फायदे और हमें पता है की यह मूली के फायदे जान कर आज आप से ही मूली खाना शुरू कर देंगे

Back to top button