बॉलीवुड

इन एक्ट्रेस ने अपने लंहगे से उड़ाए थे सबके होश, जाने किसका लंहगा था कितना मंहगा

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का दौर चल रहा है। एक तरफ जहां दीपिका और रनवीर की शादी की खबरें सामने आ रही हो तो वही अब खबरें आ रही हैं कि प्रियंका और निक भी बहुत जल्द शादी कर सकते हैं।। खबर है कि प्रियंका ने अपना लंहगा भी तय कर लिया है और उनकी लंहगे की जिम्मेदारी अबू जानी और संदीप खोसला की है।बता दें कि प्रियंका ने 6 अक्टूर को डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ 6 घंटे की मीटिंग की थी। तब से ऐसा माना जा रहा है क प्रियंका किसी खास ओकेजन के लिए अपनी कोई ड्रेस बना रही होंगी।  अब प्रिंयका दुल्हन बनकर कैसी लगेंगी ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन आपके बता हैं उन एक्ट्रेसेज के बारे में जिनके लंहगे ने सबका दिल जीत लिया था।

अनुष्का शर्मा-

भारती क्रिकेट कप्तान चुलबुली अनुष्का के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए और बिना किसी के भनक लगे दोनों ने इटली में शादी कर ली। शादी के बाद जो तस्वीरें सामने आई उसने सबके होश उड़ा दिए। अनुष्का पिंक कलर के लंहगे में थी और किसी परी से कम नहीं लग ही थीं। उनका लंहगा डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया था। उनका लंहगा बनाने में 32 दिन लगे थे और 67 कारीगरों ने मिलकर इसे बनाया था। अनुष्का की फ्लोरल लहंगे के साथ मैंचिग ज्वैलरी उन्हें बेहद खूबसूरत बना रही थी।

सोनम कपूर-

अनिल कपूर की लाडली और बॉलीवुड की फैशन आइकन की शादी के वक्त भी ये सस्पेंस बना हुआ था कि सोनम किस डिजाइनर का लंहगा पहनेंगी। सोनम के खूबसूरत लंहगे को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था और उनके ज्वैलरी उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही थी।सोनम अक्सर अपने कपड़े डिजाइनर अनामिका से ही बनवाती हैं।

बिपाशा बसु-

बंगाली बाला बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी करके सबको चौंका दिया था। अपनी सारी रस्मों में बिपाशा ने एक से बढ़कर एक ऐथिनिक ड्रेस पहनी थी। शादी के दिन बिपाशा ने सब्यसाची हेरिटेज लंहगा पहना था जिसमें सोने ते धागे का काम था और इस लंहगे की कीमत 6से 7 लाख तक बताई जा रही थी।

शिल्पा शेट्टी-

यूपी-बिहार लूटने वाली शिल्पा शेट्टी ने जब अपनी शादी की साड़ी पहनी तो महफिल ही लूट ली। उन्होंने लंहगा तो नहीं पहना , लेकिन उनकी साड़ी इतनी भारी भरकम थी कि लंहगे से कम नहीं लग रही थी।उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। उन्होंने राज कुंद्रा से शादी की थी।

ऐश्वर्या राय-

जिनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं दे सकता उस ऐश्वर्या राय की शादी ने सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। ऐश की शादी में नीता लूला ने उनका लंहगा डिजाइन किया था। उन्होंने 75 लाख  का लंहगा पहना था। उनकी शादी और उनके लंहगा लंबे समय तक टॉक ऑफ द टाउन बना हआ था।

करीना कपूर-

नवाब खानदान की बहु बन चुकी करीना ने अपन शादी  में 50 लाख का लंहगा पहना था जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। करीना रॉयल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Back to top button