दिलचस्प

पानी के अंदर बसे हैं दुनिया के ये खूबसूरत शहर

न्यूज़ट्रेन्ड वेब डेस्क : दुनिया में कई ऐसे रहस्य है जिनके बारे में आज तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।आज हम उन्हीं रहस्यों में से एक के बारे में आपको बताएंगे।आपने इससे पहले कई प्राचीन शहरों के बारे में सुना और पढ़ा होगा जो मिट्टियों के नीचे दबे मिले हैं।पुरातत्व वैज्ञानिकों ने ना जाने इस तरह से कितने रहस्यों से पर्दा उठाया है लेकिन आज भी कुछ ऐसे रहस्य हैं जिनकी गुत्थी कोई नहीं सुलझा पाया उन्हीं में से एक है पानी में डूबे हुए शहर, आज हम आपको पानी में डूबे हुए उन शहरों के बारे में बताएंगे जो जलमग्न होकर भी बिल्कुल सुरक्षित हैं, और उनके होने का वजूद आज भी समुद्र की गहराइयों में दफ़न है।

1-क्लियोपेट्रा का अलेक्जेंड्रिया, इजिप्ट


इजिप्ट में बसे शहर क्लियोपाट्रा का निर्माण इजिप्ट के शासकों में से एक अलेक्जेंडर द ग्रेट ने कराया था।ऐसा माना जाता है कि इस शहर का निर्माण उस समय की प्रसिद्ध सुंदरी क्लियोपेट्रा की याद में बनाया गया था।1600 साल पहले यह शहर जलमग्न हो गया था जिसे पुरात्तव विभाग की टीम ने 1998 में ढूंढ निकाला था।ऐसा माना जाता है कि यह शहर भूकंप की वजह से जलमग्न हो गया था।

2. पोर्ट रॉयल, जमैका


यूरोप के बड़े शहरों में से एक जमैका शहर एक समय पर काफी हलचल भरा और लोगों से भरा हुआ था। बता दें कि इस देश की शराब बहुत मशहूर थी, इसके साथ ही यहां पर वेश्याओं का भी चलन था जिनको लोग अपने मनोरंजन के लिए बुताते थे।लेकिन 1962 में आए एक भूकंप के कारण यह शहर भी समुद्र के आगोश में समा गया था जिसमें 2000 लोगों की मौत भी हो गई थी।

3. पैवलोपेत्री, ग्रीस


लगभग 1000 ई.पू. ये खूबसूरत शहर भी भूकंप की वजह से समुद्र में समा गया था।इस शहर की सड़कों , वास्तुकला और कब्रों को काफी व्यवसिथित रूप से बनाया गया था।इस शहर को आज भी देखने पर ऐसा लगता है कि यह शहर आज भी वैसा ही है जैसा 1000 ई.पू. में था। आज भी यह शहर पानी के नीचे सुरक्षित है ।बता दें सन् 1967 इस शहर को खोज निकाला गया था।साथ ही इस शहर को पानी के अंदर अति प्राचीन पुरातात्विक साइट में शुमार किया जाता है।

4. द्वारका, भारत


महाभारत में भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से जाना जाने वाला यह शहर भारतीय कथाओं में भी काफी प्रचलित है।गोमती नदी के किनारे बसा यह शहर श्रीकृष्ण जी के शहर छोड़कर जाने के बाद ये धीरे-धीरे जलमग्न हो गया।इस शहर के अवशेष भारत के गुजरात प्रांत में कैम्बे की खाड़ी में मिले हैं।बता दें कि इस शहर के महलों में चांदी और सोने का भरपूर इस्तेमाल किया गया था।

5. योनागुनी-जिमा के पिरामिड्स, जापान


डाइविंग करने वालों के लिए ये स्थान काफी लोकप्रिय है,लेकिन इस शहर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।बता दें यह पिरामिड पूरी तरह पानी से डूबा हुआ है लेकिन आज भी पुरातत्व वैज्ञानिक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि यह पिरामिड कैसे बना और इसको किसने बनवाया इस बात का पता आजतक कुछ पता नहीं लग सका है। यह शहर मानव निर्मित था या कुदरत का करिश्मा इसका पता भी अभी तक नहीं चल पाया है।

6. लायन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ लेक, चीन


चीन का लायन सिटी ऑफ क्यूआनडाओ नामक झील के अंदर बसा ये शहर अपनी शानदार बनावट और सुंदरता के लिए जाना जाता है।यह शहर प्राचीन और शानदार शहरों में से एक है। बता दें कि इस शहर का निर्माण पूर्वी हान राजवंश के राजकाल के दौरान करवाया गया था। बता दें ये शहर धरती से 131 फ़ीट की गहराई में बसा है,जो कि आज भी पूरी तरह से सही सलामत है।ऐसा माना जाता है कि यह शहर 1950 में यह बांध बनाने की वजह से पानी में डूब गया था।

Back to top button