विशेष

घूमने का बना रहे हों प्लान, तो भारत में इन जगहों को ना करें नजरअंदाज

मौसम मस्ताना हो तो सबसे ज्यादा मन करता है घूमने का। सवाल उठता है कि घूमने जाएं कहां? बहुत से लोग तो घूमने के नाम पर विदेश भाग जाते हैं तो कुछ लोग ये ही सोचते रह जाते हैं कि घूमने की अच्छी जगह ही नहीं है। अगर आपने अपना पूरा भारत नहीं देखा तो फिर क्या देखा। अगर घूमने का प्लान बना रहे हो तो आपको बताते हैं ऐसी जगह जहां जाकर आप खुद को भी भूल जाएंगे और सारी टेंशन को भी।भारत में भी एक से बढ़कर एक ऐसी जगहें हैं जहां शांति भी है और हंगामा भी। साथ चाहे परिवार का हो या फिर दोस्तों का घूमने के मजा ही कुछ और है।

आंध्र प्रदेश-


हिल्स के दीवाने हैं तो आंध्र प्रदेश के हार्सिली हिल्स जाना आपके लिए सबसे परफेक्ट है। भागती हुई जिंदगी में दो पल का सुकून चाहिए तो इसस जन्नत से आप नजरें नहीं फेर सकते। यहां मोंगे, गुलमोहर, यूकेलिप्टिस के पेड़ देख सकते हैं। यहां पर ट्रैंकिंग का भी मजा उठाया जा सकता है।

उत्तराखंड-

वैसे तो पूरा उत्तराखंड ही घूमने के लिए खास है, लेकिन रानीखेत एक शानदार हिल स्टेशन हैं। अगर आपको प्रकृति अपनी तरफ आकर्षित करती है तो रानी खेत घूमना तो बनता है। यहां पर दोस्तों के बाइकिंग, रॉफ्टिंग जैसे स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं। यहां का झूला देवी मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध है।

कश्मीर-


धरती पर अगर जन्नत कहीं है तो यहीं हैं..यही हैं यही हैं….आप भले ही कश्मीर के बारे में सिर्फ गोली बारी के बारे में सुनते आ रहे होंगे, लेकिन इससे इतर कश्मीर का पहलू ये ही है कि इससे खूबसूरत जगह भारत में कहीं नहीं हो सकती। यहां के पहाड़, गार्डन , झील सबकी खूबसूरती इतनी निराली है कि एक बार अगर कश्मीर गए तो वापस लौटने का दिल नहीं करेगा।

शिलॉंग-


अगर गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही हो तो शिलांग जाएं। पहाड़, झील, नदी और सिर्फ शीतलता। पर्यटकों को ये जगह बहुत पसंद आती है। यहां की ठंडी वादी में एक अलग सा ही सुकून होता है। अपने दोस्तों के अलावा आप अपने परिवार के साथ भी आराम से शिलांग में घूम सकते हैं।

कुर्ग-कर्नाटक मे बसा कुर्ग अपने जंगल और पहाड़ों के लिए बहुत मशहूर हैं। यहां की खूबसूरती तो बस देखते ही बनती है।यहां की घाटियों के नजारे आपका मन मोह लेंगे और अगर एडवेंचर का शौक है तो यहां के जंगलों में आपका दिल लगा रहेगा।

येरकाड-

तमिलनाडु मे येरकाड की भी अलग ही पहचान है। ये जगह कॉफी और मसालों के लिहाज से बहुत मशहूर है। अगर दोस्तों के साथ जाएं तो ट्रैकिंग का मजा जरुर लें। यहां के झरनो का नजारा भी बहुत सुकून देने वाला है। आप यहां जैपनीज पार्क, अन्ना पार्क के नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
पेलिंग
सिक्किम का पेलिंग आपको सबसे ज्यादा सूकून देगा क्योंकि ये आपकी शोर शराबे वाली जिंदगी से बेहद अलग है। यहां के झील, मठ और पहाड़ आपका मन मोह लेंगे। यहा के वन्य जीवन का नजारा देख सकते हैं। यहां पर दूर दूर से लोग इसी सुकून का एहसास करने के लिए आते हैं।

Back to top button