बॉलीवुड

पर्दे पर पहली फिल्म से मचाया तहलका, फिर गुमनामी के अंधेरे में खो गए ये कलाकार

बॉलीवुड में एंट्री ले लेना ही बड़ी बात नहीं होती, फिल्में करके फिल्मों में बने रहना भी जरुरी ही। बॉलीवुड में हर साल लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन हर कोई लंबे समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पाता। पर्दे पर कई ऐसे चेहरे आए जिन्होंने अपनी एक्टिंग से अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीता। उनकी फिल्म हिट भी रही, लेकिन फिर वो पर्दे पर आगे कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। आपको बताते हैं कुछ ऐसे कलाकरों के बारे में।

भाग्यश्री-


अपनी मनमोहक मुस्कान और सादगी भरी खूबसूरती से भाग्यश्री ने लोगों का दिल जीत लिया। भाग्यश्री ने फिल्म की मैंने प्यार किया। इस फिल्म में उनके साथ थे चॉकलेटी ब्वॉय सलमान खान। फिल्म जब पर्दे आया। फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म देखने के बाद लोगों का लगा कि भाग्यश्री आगे बड़ी स्टार बनेंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। भाग्यश्री की एक दो फिल्में आईं, लेकिन दर्शकों को वो ज्यादा पसंद नहीं आई। इसके बाद भाग्यश्री ने शादी कर ली। बहुत साल बाद वो फिल्म हमको दीवाना कर गए में अक्षय की बहन के रोल में नजर आईं थीं। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं।

चंद्रचूड़-


चंद्रचूड़ के करियर की शुरुआत तो बहुत अच्छी रही, लेकिन बाद में वो पर्दे से कहां गायब हुए पता ही नहीं चला। चंद्रचूड़ ने माचिस फिल्म से शुरुआत की जो दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इसके बाद वो प्रीटि जिंटा और सैफ के साथ क्या कहना में और गोविंदा के साथ आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया में भी नजर आए। फिल्में चली, लेकिन चंद्रचूड़ का करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया।

भूमिका चावला-


भूमिका की भी पर्दे पर एंट्री बेहद शानदार रही। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम की जो पर्दे पर सुपरहिट रही। उन दिनों सलमान की तेरे नाम वाली हेयरस्टाइल भी खूब चली थी। फिल्म में भूमिका का किरदार भी बहुत पसंद किया गया, लेकिन इसके बाद उनकी फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया। बहुत सालों बाद वो महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोग्राफी पर बनी फिल्म में उनके बहन के रोल में नजर आईं थीं।

उदय चोपड़ा-


चोपड़ा जैसे बड़े परिवार के बेटे उदय पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी फिल्म मोहब्बतें के लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड भी जीता, लेकिन इसके बाद वो कोई खास कमाल नहीं कर पाएं। हालांकि धूम सीरीज में उनके रोल को पसंद किया गया, लेकिन इसके अलावा उन्हें कोई और फिल्में नहीं मिलती हैं।

महिमा चौधरी-


परदेस फिल्म से दर्शकों के दिल पर राज करने वाली महिला चौधरी को उनकी फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। उन्होंने शाहरुख खान के साथ परदेस में काम किया था जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्होंने धड़कन में भी छोटा लेकिन दमदार रोल किया और फिर खिलाड़ी 420 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया। फिल्में हिट होने के बाद भी वो ज्यादा दिन तक इंडस्ट्री में नहीं रह पाईं। वो बड़े पर्दे से लंबे समय से गायब है।

शाइनी आहूजा-


हजारों ख्वाहिशें ऐसी फिल्म से शाहनी ने बॉलीवुड मे एंट्री की। पर्दे पर उनकी एक्टिंग से लोग प्रभावित भी हुए। उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड भी मिला। भूल भूलैया जैसी सुपरहिट फिल्म भी उनके हाथ लगी, लेकिन नौकरानी से रेप के मामले में फंसे शाहनी आहूजा ज्यादा दिनों तक पर्दे पर नहीं टिक पाए। वैलकम बैक से उन्होंने दोबारा पर्दे पर लौटने की कोशिश की, लेकिन फिल्म हिट नहीं हुई।

Back to top button