रिलेशनशिप्स

हर लड़की अपने पार्टनर से छिपाती हैं ये 9 बातें, कहीं आपकी गर्लफ्रैंड भी तो नहीं है इसमें शामिल?

लड़के हमेशा ये चाहते हैं कि वो अधिक से अधिक अपने पार्टनर के बारे में जानें और समझें। अक्सर रिलेशनशिप में देखा जाता है कि दोनों पार्टनर अपने पसंद नापसंद के बारे में सबकुछ बताते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लड़कियों के पास ऐसे सिक्रेट होते हैं जिन्हें वो बताना कतई पसंद नहीं करती हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड या आपकी पार्टनर आपको हर बात बताती है तो आप गलत हो सकते हैं।

लड़कियां अपने मन में कुछ बाते रखती हैं और वो ये चाहती हैं कि उनका ब्वायफ्रेंड उनके मन की बात को समझे। ऐसे कहा जाता है कि कपल्स के बीच कुछ ऐसी बातें होती हैं जो बिना कहे ही एक दूसरे को समझनी होती है। तो चलिए आज हम इस लेख के द्वारा लड़कियों के दिल में छिपे उन्हीं राज के बारे में बताएंगे जो लड़कियां अपने दिल में बनाकर रखती हैं।

सलाह सुनना पसंद नहीं होता- लड़के अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को ज्यादा पॉजेसिव हो जाते हैं। और उनकी छोटी छोटी समस्याओं में सलाह देने लगते हैं। ऐसा करने से बचें क्योंकि लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नहीं होता है। वो कभी नहीं चाहती हैं कि उन पर कोई अपना सलाह थोपे। लेकिन कुछ लड़के अक्सर ऐसा करते हैं, और उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें ये बात बोल भी नहीं पाती कि उसे सलाह न थोपी जाए।

दोस्तों के बारे में नहीं बताती- वो अपने किसी भी दोस्त के बारे में अपने पार्टनर से ज्यादा गहराई से बात नहीं करती हैं। क्योंकि लड़कियां ऐसा मानती हैं कि उनके दोस्तों का रिलेशनशिप में कोई संबंध नहीं है।

पुराने लाइफ के बारे में नहीं बताती- हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड के जीवन में आपसे पहले कोई और भी रहा हो, लेकिन उसके बारे में वो बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहती। ये तक बताना नहीं चाहती कि वो जिंदगी के उस हिस्से मेंं कैसा महसूस करती थी।

मेकअप के बारे में नहीं बताती- ज्यादातर महिलाएं अपने मेकअप के बारे में या वो सुंदर कैसे दिखती हैं इसके बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहती हैं। वो अपने मेकअप की बात को राज बनाकर ही रखना चाहती हैं।

खुद की तारीफ सुनना- लड़कियों अक्सर सजती संवरती हैं। और अपने पार्टनर इसके बारे में अपनी तारीफ सुनना पसंद करती हैं। लेकिन वो कभी इसे जाहिर होने नहीं देती हैं।

केयरिंग पार्टनर- सभी लड़कियों की चाहत होती है कि उनका पार्टनर केयरिंग और सपोर्ट करने वाला हो। लेकिन वो कभी भी इस बात को अपने पार्टनर से खुल के नहीं बोलती हैं।

 

रोमांस- कभी भी अपने रिश्ते में रोमांस को कम न होने दें। क्योंकि लड़कियों को रोमांस हमेशा पसंद होता है। वो इसके बारे में आपसे कभी नहीं कहेंगी लेकिन लड़कियों को रिश्ते में रोमांस चाहिए होता है।

उचित व्यवहार बनाएं रखें- हर लड़की ये चाहती है कि उसके पार्टनर में मैनर्स बना रहे। वह उसे हर जगह पर खास अहमियत दें। इस बारे में वो अपने पार्टनर से कभी कहती नहीं हैं लेकिन उन्हें वेल मैनर्स वाले लड़के पसंद होते हैं।

हर सुख दुख में पार्टनर का साथ- लड़के लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना होते हैं। लेकिन रिलेशनशिप में ऐसा बिल्कुल न करें। आपके पार्टनर को आपकी जब भी जरूरत हो तो उसका पूरा पूरा साथ देने की कोशिश करें। आपकी गर्लफ्रेंड आपसे इस बारे में कभी नहीं कहेगी कि आप उनका साथ दें। लेकिन वो हमेशा चाहतीं हैं कि हर सुख दुख में उनका पार्टनर उनके साथ रहे।

Back to top button