विशेषस्वास्थ्य

आज है विश्व शाकाहारी दिवस, जानिए क्यों और कब से मनाया जाता है ये स्पेशल दिन

आज यानी 1 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व शाकाहारी दिवस (वर्ल्ड वेजिटेरियन डे) मनाया जा रहा है। दुनिया भर में शाकाहारी खाना पसंद किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों को देखें तो पूरे दुनिया में शाकाहारियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि दुनिया में सबसे ज्यादा मांसाहारी ही हैं। लेकिन आज भी लोग शाकाहारी खाना पसंद करते हैं। क्योंकि माना जाता है कि शाकाहारी खाना स्वस्थ शरीर के लिहाज से बेहतर है। वर्ल्ड वेजिटेरियन डे हर वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।

कब शुरू हुई वर्ल्ड वेजिटेरियन डे- इसकी शुरूआत साल 1977 में हुई। और इसकी शुरूआत नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा की गई थी। इस सोसाइटी का उद्देश्य था कि लोगों को शाकाहारी भोजन के लिए प्रेरित किया जाए। इसकी शुरूआत भी इसी लक्ष्य के साथ शुरू हुई थी कि लोगों को शाकाहारी भोजन की तरफ आकर्षित किया जाए।

बढ़ रहे हैं शाकाहारी- पूरी दुनिया में शाकाहारी भोजन के तौर तरीके बढ़ रहे हैं। शाकाहारी खान पान काफी पसंद भी किया जा रहा है।

नेस्ले के अनुसार- फूड के मामले में दुनिया की एक बड़ी कंपनी नेस्ले का कहना है कि अब शाकाहारी भोजनों के प्रति लोग दिन ब दिन आकर्षित होते जाएंगे।

ग्रबहब के अनुसार- अमेरिका की कंपनी ग्रबहब का कहना है कि अमेरिका जैसे देश में अब दुकानों और मॉल्स से हरी सब्जी खरीदने का चलन बढ़ रहा है।

गूगल ट्रेंड्स- गूगल ट्रेंड्स का कहना है कि पिछले चार वर्षों में यानी 2014 से 2018 के बीच असरदार तरीके से शाकाहार की ओर लोगों का रूझान बढ़ा है।

बढ़ रहा है शाकाहार का बाजार- दुनिया भर में शाकाहार के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है। चीन जैसे देश में सरकार मांसाहार के प्रति लोगों को हतोत्साहित कर रही है। चीन सरकार का कहना है कि मांसाहार की खपत को 50 फीसदी तक कम किया जाना चाहिए।

कितने तरह के भोजन करने वाले लोग- दुनिया में तीन तरह के भोजन करने वाले होते हैँ। जो मांस खाते हैं उन्हें मांसाहारी, हरी सब्जी खाने वालों को शाकाहारी कहा जाता है। इनके अलावा जो लोग पशुओं से प्राप्त दूध तक का सेवन नहीं करते ऐसे लोगों को वीगन कहा जाता है।

मांसाहार के कम होने से होने वाले फायदे- कम कैलौरी वाले भोजन से दुनिया भर में मोटापे  की समस्या में कमी आएगी। इससे स्वास्थय में होने वाले खर्चे में भी कमी आएगी। भारत जैसे  देशों में फलों और सब्जियों का अगर उत्पादन बढ़ेगा तो अर्थव्यवस्था में जबरदस्त फायदा होगा। अगर शाकाहार को ज्यादा बढ़ावा मिलेगा तो दुनिया को अधिक स्वस्थ बनाया जा सकता है।

मांसाहार उत्पादन में ज्यादा पानी- जानवरों को पालने के लिए उन्हें खाना और पानी दिया जाता है। और उसे खाने की टेबल तक पहुँचाने के लिए फलों और सब्जियों के मुकाबले 100 गुना ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है।

शाकाहारी खाना भी है शरीर के लिए फायदेमंद- शाकाहारी खाने में भी शरीर को आवश्यक सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। सब्जियों और फलों से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट और वसा कई प्रकार के बीमारियों से बचाव करती हैं। शाकाहारी भोजन में शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, पाए जाते हैं। शाकाहारी भोजन शरीर के लिए फायदेमंद है।

 

Back to top button