अध्यात्म

साक्षात् लक्ष्मी का रूप होती हैं इस महीने जन्मी लड़कियां, जानिये कौन से हैं वे शुभ महीने

भारत देश में हिंदू धर्म के लोग लड़कियो को देवी का स्वरूप मानते हैं. नवरात्रि में लोग कन्या पूजन और 9 कन्याओं से भोग भी लगवाते हैं, धार्मिक कथाओं के अनुसार, ऐसा करने से देवी मां बहुत ज्यादा प्रसन्न होती हैं. शास्त्रों में भी कन्याओंको पूजनीय बताया गया है और इसके साथ ही नारी में स्वयं लक्ष्मी का वास होता है ऐसा भी लिखा है. इसलिए जब भी घर में लड़कियों का जन्म होता है तो लोग कहते हैं ”लक्ष्मी आई हैं” या लक्ष्मी का आगमन हुआ है. बहुत से लोगों के अनुसार लड़कियां घर और परिवार में सुख के साथ-साथ समृद्धि भी लेकर आती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, लड़कियों के जन्म के साथ-साथ उनके जन्म का महीना भी बहुत भाग्यवान होता है. इन महीनों में पैदा होने वाली लड़कियां ना सिर्फ भाग्यशाली होती हैं बल्कि इन्हें ससुराल भी अच्छा मिलता है. साक्षात् लक्ष्मी का रूप होती हैं इस महीने जन्मी लड़कियां, अपने ससुराल के लिए भी समृद्धि का कारण बनती हैं.

साक्षात् लक्ष्मी का रूप होती हैं इस महीने जन्मी लड़कियां

1. फरवरी

फरवरी के महीने में जन्मी लड़कियों का स्वभाव बहुत ही विनम्र होता है और वे बुद्धिमान भी होती हैं. इन लड़कियों की शादी के बाद इन्हें अच्छा घर तो मिलता ही है साथ ही ये अपने घर में सुख-समृद्धि भी लाती है. इनकी ग्रह चाल ही इनके परिवार को फायदा पहुंचाती है.

2. अप्रैल

इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों को भी साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, ये महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियों की ग्रह चाल बहुत तेज होती है जिससे इऩ्हें कामयाबी मिलती ही है. इनकी किस्मत का सिक्का बुलंद होता है.

3. जून

जून के महीने में पैदा होने वाली लड़कियां भी भाग्यशाली होती हैं, जबकि अंक शास्त्र के अनुसार, इस महीने में जन्में बच्चे शुभ नहीं माने जाते लेकिन अगर इस महीने किसी लड़की का जन्म हो तो वो लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं. इस महीने की जन्मी लड़कियां बेहद मेहनती होती हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करती हैं.

4. सितंबर

इस महीने में जन्मी लड़कियों की कुंडली में चंद्र, बुध और शुक्र तीनों ग्रहों का मिलन होता है. इसकी वजह से इस महीने में जन्मी लड़कियां बहुत धनवान होती है. आपको बता दें कि वे अपने भाग्य से सबुकुछ हासिल कर लेती हैं और इन्हें कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और ये भी सच है कि ऐसी लड़कियों की शादी पैसेवाले लड़के से ही होती है.

Back to top button