Trending

राशिफल 27 सितंबर 2018 : लक्ष्मी माँ की कृपा रहेगी इन राशि पर, ग्रहों का मेल खेलेगा खेल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज गुरुवार 27 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 27 September 2018.

Rashifal 27 September 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन की सफलता के लिए किसी जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता अनुसार दान करे, लाभ मिलेगा। आज आपको कामकाज में धनलाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। अपनों से मन मुटाव हो सकता है। बातचीत में नरमी बरतनी होगी जिससे सारे कार्य पूर्ण होंगे और राजकीय कार्य भी जल्द से जल्द होने की सम्भावना है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी से सहयोग मिल सकता है। लेकिन आप अपने और परिवार के आय-व्यय का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

गणेश जी कहते हैं अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा आपके मन की दुविधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। व्यापार धीमा चलेगा। जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष की चिंता होगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। प्रेम सम्बंधो के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। आज भौतिक सुखों का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। आज आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपके साथी का असीम प्यार और समर्थन आपके प्यार के बंधन को और मजबूत करेगा।

Rashifal 27 September 2018.

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता के लिए विशेष परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। नई योजना बनेगी। नई कार्य प्रणाली में सुधार होगा। मान सम्मान बढेगा। पत्नी को आश्वासन देकर उसके काम जरुर पूरा कीजियेगा। व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे तथा कारोबार फैलाने में मदद मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने या पाने के योग हैं। पैृतक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। उद्योग में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति होगी। संतान प्राप्ति होगी। किसी सदस्य के देखरेख या पढ़ाई इत्यादि की जवाबदारी बढ़ेगी।

Rashifal 27 September 2018.

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नयी योजना लागू करेंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें। बेरोजगारों को भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। स्वयं को जरूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं। आपका भाग्य आपके साथ है, इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उस पर फोकस करें। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैंं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

Rashifal 27 September 2018.

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपने द्वारा किये गये कार्यों का लाभ प्राप्त होने की संभावना है, आप अपने मन को ना भटकने दें, एक रास्ता तय कर उसी पर चलें। दोस्तों से भी मुलाकात होगी। आज नई परियोजना को अमल में लाने का यह अच्छा समय हो सकता है, लेकिन किसी भी तरह का सौदा पक्का करने से पहले दस्तावेजों की जांच अच्छे से कर लें। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिजनों की डिमांड पूरी करनी पड़ेगी। कुछ जरूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और आर्थिक मुनाफा पहुँचाएंगी। उलझनों के बीच में अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। आज आपको घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन आनंदित हो जायेगा। आज आपके प्रेम संबंधों मे मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। धनलाभ होगा। तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। यात्रा के अवसरों के लिए बहुत ही खुले दिल से स्वागत करे ये धन कमाने का एक बेहतरीन मौका है। जो लोग अध्यन कर रहे है उन्हें अप्रत्याशित स्रोतों से अद्भुत अवसर मिल सकते है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88