राशिफल

राशिफल 26 सितंबर 2018 : गणेश जी की कृपा और ग्रहों की चाल से सुधर जायेगी इन राशिवालों की किस्मत

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 26 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 26 September 2018.

Rashifal 26 September 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखें। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा वह आप ही के हित में रहेगा। लोगों से मिले एवं उनसे सकरात्मक बातचीत करे। राग-द्वेष से दूर रहिएगा तथा अपने शत्रुओं से संभलकर चलिएगा। सामाजिक समारोह के दौरान आपको सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। स्वस्थ जीवनशैली की वजह से आप तंदुरुस्त रहेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करे और सोच समझकर करे। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। किसी लंबी यात्रा के कारण आपको आज थकान महसूस होगी आराम करने से आप की थकान दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन की उम्मीद है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप कहीं मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। कुछ भी नया सीखने या समझने के लिए किसी तरह की कमी न आने दें। पिछले कुछ दिनों से आप जिन छोटी मोटी तकलीफों से परेशान थे वे सब आज ठीक हो जायेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपाय अपनाएं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे ना रहे, मेहनत पर ध्यान दें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपका व्यवहार आज याद रखने योग्य होगा। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का लाभ होगा। अधिकारियों को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। आपका व्यय आपकी आय से अधिक होगा अनावश्यक व्यय को नियंत्रित करें अन्यथा आप वित्तीय संकट में हो सकते हैं।

Rashifal 26 September 2018

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के छात्र संगीत से जुड़े हुयें हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैचारिक दृष्टिकोण का सकारात्मक लाभ मिलेगा। नए कार्य में भी रुचि जाग्रत होगी। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। अन्य क्षेत्रों में निवेश का भारी लाभ मिलेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता व कुटुम्बजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नए अवसर प्रतीक्षारत हैं। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। आज शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी की संवेदनाएं आहत हों सकती है।

 

Rashifal 26 September 2018

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज समय बिताने का कोई नया तरीका दिमाग में आएगा। धन लाभ होगा। पुराना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत पर ध्यान दें। कोई नया काम करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र की सभी समस्याएं दूर होंगी। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों को प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए बिलकुल सही है। अपनी लक्ष्य को केंद्रीय करते हुए काम करते रहो आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी भी चीज को छोटा न समझें। नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यावहारिक स्थिति आज आपको काफी तीव्रता से काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं पर आपका मन अपने परिवार के साथ समय बिताने में अधिक रुचिकर दिखेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी मेहनत से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, वो इस वजह से भी क्योंकि आपके अंदर क्षमता भी है और कुछ बेहतर करने का जज्बा भी है। आज आप परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आज आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी-पेशे में अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। अचानक मन के बदलाव से उसको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी कोशिश किसी भूमि में अपना अधिकार प्राप्त करने की होगी। इस दिशा मे आपको अपने घर परिवार के लोगों का सहयोग मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

Rashifal 26 September 2018

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बजाय मौज मस्ती में दिन को व्यतीत करेंगे। उपहार व सम्मान का योग है। भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, नकारात्मक विचारों को दिल से निकाल दें। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें, रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से झगड़ा करने से बचें। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। आपके साथ के कुछ शरारती लोग आपके काम में दखलअंदाजी करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में आज दखल देने से बचना होगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा। धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button