स्वास्थ्य

अगर आप भी बालों को काला करने के लिए यूज करते हैं ये उपाय तो संभल जाएं

व्यस्त जीवनशैली में लोगों के बाल सफेद होना आम बात हो गई है। रहन सहन, खान-पान में बदलाव आदि के कारण भी बाल सफेद होने की समस्या आती है। सफेद बाल किसी को अच्छे नहीं लगते। हर कोई काले लहराते  बाल अपने सिर पर चाहता है। कई बार बढ़ती उम्र में भी बालों का सफेद होना स्वाभाविक है, लेकिन बदलती जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आज कल आम बात हो गई है। बालों का सफेद होने का एक कारण प्रदूषण भी है। वर्तमान में देखा जाए तो बाल सफेद होने की समस्या हर चार में से एक व्यक्ति की तो है ही।

 

कई लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए कलरिंग करते हैं। काले करने के लिए केमिकल की सहायता लेते हैं।  लेकिन ये सब कभी भी आपकी सफेद बालों की समस्या के स्थायी हल नहीं हैँ। कई लोग कैमिकल वाले हेयर कलर से बचने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी कभी लाभकारी नहीं होते हैं। ऐसे नुस्खे बताए जाते हैं जो बाल को कभी काला नहीं करते हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताएंगे जो बालों को काला करने में बिल्कुल भी सहायक नहीं है।

  • प्याज का रस- कहा जाता है कि प्याज का रस लगाने से बाल काले हो जाते हैं। लेकिन ये सच्चाई बिल्कुल भी नहीं है। प्याज का रस लगाने से बाल काल होना सिर्फ मिथ्या है। तो अगर आप भी बालों को काला करने के लिए प्याज के रस का सहारा लेते हैं, तो ये बिल्कुल भी कारगर नहीं है। इसके अलावा प्याज का रस बालों के ग्रोथ को बढ़ाता है। मतलब प्याज का रस का इस्तेमाल अपने बालों के ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसी वजह से कुछ लोग इसे बालों को काला करने का उपाय भी मान लेते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि प्याज का रस बालों में लगाने से सिर्फ बालों के ग्रोथ बढ़ते हैं।

  • लहसुन- लहसुन की तासीर गर्म होती है तो कुछ लोग मानते हैं कि इसके उपयोग से बालों को काले किए जा सकते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कुछ लोग लहसुन का प्रयोग हेयर अॉइल में मिलाकर करते हैं। अक्सर आपने घरों में या आस पास के लोगों को देखा होगा कि अगर किसी के बाल पक जाते हैं तो वो या तो नारियल के तेल या सरसों के तेल में लहसुन का रस या लहसुन मिलाकर इसका प्रयोग करते हैं ताकि बाल काले हो जाएं। ये बालों को काले करने मेंं नहीं बल्कि ये बालों की लंबाई बढ़ाने में मददगार हैं। अगर आप लहसुन का प्रयोग नारियल के तेल के साथ करते हैं तो आपके बालों की लंबाई बढ़ सकती है। लेकिन ये नुस्खा बालों को काला नहीं कर सकती।

  • नींबू- नींबू के प्रयोग को भी बालों को काला करने के लिए माना जाता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो इसे मन से बिल्कुल निकाल दें। नींबू को अगर बालों पर लगाएंगे तो हो सकता है कि डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाए।

  • दही- दही के प्रयोग को भी बालों को काला करने के लिए माना जाता है। दही से आपके बाल सिल्की, स्मूथ डैंड्रफ फ्री बन सकते हैं। ये बालों को काला करने में बिल्कुल भी कारगर नहीं हैं।

Back to top button