राशिफल

राशिफल 24 सितंबर 2018 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 24 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 24 September 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। आप खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें। आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप व्यवसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे। आज आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। वेतनवृद्धि के लिए योग्यता का आकलन हो सकता है, जो बहुत धीमी गति से होगा। ऐसे में आज आप दफ्तर में अपने साथियों और अधीनस्थों से मदद की बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें। हालांकि इसके बावजूद आपको अपनी श्रेष्ठता साबित करने के मौके मिलेंगे आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। हर बात पर आपको काफी बारीकी से विचार करना चाहिए। आसपास के लोग आपसे किसी न किसी मामले पर सलाह ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने के मौके आपको मिल सकते हैं। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी, क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा। कार्यालय में सहकर्मी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। दान करने का भाव बनेगा। विचारधारा में सकारात्मकता जन्म लेगी। आर्थिक पक्ष अच्छा होगा, भगवान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। स्नेहीजनो से भेंट-उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक भावना एवं आस्था बढ़ेगी। जिससे पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आप सक्रिय रह सकते हैं। लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास जारी रखेंगे। धैर्य के साथ समय व्यतीत होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह की बातें भी रहेंगी। कुछ कर दिखाने की इच्छा तेज हो सकती है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। आज आप आनन्द का अनुभव करेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किसी भी मौके को ना चूकें। व्यावसायियों को अपने कार्यक्षेत्र या मित्रों की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इन अवसरों को हाथ से ना जाने दें। इन सफलताओं से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। मनोबल बढेगा। आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की जरूरत है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। आत्मिक संतोष रहेगा। अपनी परेशानियाँ उनसे बांटने में हिचकिचाएँ नहीं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको किसी रिश्तेदार यो विशेष व्यक्ति से कुछ मानसिक तनाव मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ के अच्छे योग हैं ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आज काफी दिमागी कसरत करनी पड सकती हैं। भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखने की जरुरत है। अपने मिजाज के लोगों के साथ साझेदारी करने से आपको तुरंत अच्छा फायदा होगा। इसलिए अच्छा है कि साझेदारी में तुरंत कोई व्यवसाय कर लें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर टलेंगे। व्यापार, रोजगार की चिंता रहेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिल पाएगा। अपने काम में पूरी सजगता रखें। पूंजी निवेश करना लाभदायी रहेगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। शत्रु भय रहेगा। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। शाम को किसी रचनात्मक कार्य को लेकर किसी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। आज आप किसी बात की बारीकी में जाने के झंझट में न पड़ें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु की वृद्धि होगी। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज़ करें अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आपके स्वभाव में व्यवहारिकता कम और भावुकता ज्यादा रहेगी। आपका सारा जोर लोगों से संपर्क बनाने और मजबूत करने में रहेगा। किसी बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका तनाव दूर होगा। आपके काम में आ रही रूकावटें दूर होंगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बच्चे घर में उत्साह और खुशीयों की सौगात लाएंगे। अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button