रिलेशनशिप्स

इन 5 राशियों के लोग एकतरफा प्यार में होते हैं पागल, कहीं आप भी तो नहीं इसमें शामिल

जब आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको उनकी हर चीज अच्छी लगने लगती है। आपको उनका हर काम अच्छा लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्यार एक सुखद एहसास है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उनमें बुराई नजर नहीं आती या यूं कहें कि प्यार में बुराई जैसा कुछ होता ही नहीं है। किसी से प्यार करना जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। ये ऐसा एहसास है जिसे आप रोक नहीं सकते। आपको कोई भी पसंद आ सकता है और यही प्रेम है। आपको अपने प्रेमी की हर बात अच्छी लगती है। लेकिन सोचिए ये प्यार यदि एकतरफा हो तो?

हां ये सच बात है कि कई बार प्यार एकतरफा हो जाता है। आप तो अपनी ओर से पूरी सिद्दत के साथ प्यार करते हैं लेकिन बदले में आपको प्यार नहीं मिलता। आपके प्यार की परिभाषा ही समाप्त हो जाती है। दिलोजान से प्यार करने के बावजूद आपको अपने तरह की फीलिंग्स नहीं मिलती तो आपका आत्मविश्वास कम हो जाता है और खुद के प्रति सम्मान भी खत्म होने लगता है। आज कल एकतरफा प्यार के बहुत से केस सुनने को मिल जाते हैं। कुछ लोग एकतरफा प्यार में पागल होते हैं। आज हम ऐसी ही 5 राशियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं।

  • मेष राशि- मेष राशि वाले लोग जिससे प्यार करते हैं उनका बड़ा ही ख्याल रखते हैं। बहुत ही प्यार और लाड़ दुलार के साथ अपने प्रेम को संभालते हैं। बदले में ये भी प्यार और लाड़ दुलार चाहते हैं।  ये किसी के प्रति भी बहुत ज्यादा उदार होते हैं। और जल्दी ही उनके प्रेेम में पड़ जाते हैं। इसी वजह से मेष राशि के लोग एकतरफा प्यार का शिकार हो जाते हैं।

  • मिथुन राशि- इस राशि के लोग बेहद ही आकर्षक होते हैं। मिथुन राशि के लोग बहुमुखी और प्रेरणादायक होते हैं। ये जितने आकर्षक होते हैं, किसी को देखकर उनकी ओर उतनी ही जल्दी आकर्षित भी हो जाते हैं। ये ज्यादातर एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं।

  • कर्क राशि- प्यार में पूरी तरह से समर्पित ये लोग बहुत ही उदार, संवेदनशील और देखभाल और प्यार करने वाले साथी साबित होते हैं। ये जितना प्यार देते हैं उतनी ही अपनी साथी से उम्मीद भी करते हैं। जबकि अपने प्यार के रिश्ते को लेकर इस राशि के लोग बहुत ज्यादा इमोशनल और केयरिंग होते हैं। यही वजह है कि जब ये प्यार में पड़ते हैं तो अपने रिश्ते को निभाने की पूरी तरह से कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार इनका प्यार एकतरफा हो जाता है। और इनके प्यार का अस्तित्व खो जाता है।

  • कन्या राशि- इस राशि के जातक अपे प्यार के प्रति निष्ठावान और पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये अपने प्यार के प्रति पूरी तरह से शुद्ध, निष्कपट, निर्दोष दिल के होते हैं। इनके अंदर अपने प्यार को लेकर बहुत सी फीलिंग्स होती है, लेकिन ये कभी भी अपने फीलिंग्स को खुलकर नहीं बता पाते। इसी वजह से इस राशि के लोग अक्सर एकतरफा प्यार में फंस जाते हैं।

  • मीन राशि- इस राशि के लोग बहुत जल्दी किसी के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। और अपनी जैसी सोच वाली लोगों से बहुत जल्दी तालमेल बिठा लेते हैं। और बिना किसी को बताए एकतरफा प्यार करने लगते हैं।

Back to top button