Trending

इस सप्ताह मां लक्ष्मी 5 राशि वालों की सारी मनोकामनाएं करेंगी पूरी, 3 राशियों पर आ सकता है संकट

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला सप्ताह आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें 17 सितंबर से 23 सितंबर तक का राशिफल…

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आप नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक विचारों की तरफ केन्द्रित करेंगे। कार्यों में आलस्य की प्रधानता रह सकती है। आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोचेगें। शोर्टकट नुकसान देंगे। मेहनत करने का समय है।घर में शांति का वातावरण रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढे़गी। तथा परिश्रम के अनुरुप सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ जरुरी कार्यों में इस सप्ताह व्यस्त रहेंगे। ऊपरी अधिकारियों की शुभ दृष्टि व्यवसाय में कार्यसफलता और लाभ प्राप्त करवाएगी।

प्यार के विषय में : अविवाहितों को अपने प्रेम संबन्ध मजबूत करने के लिए प्रयास करने पड़ेंगें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी देखी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको उसका लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या या विकार हो सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह अचानक धन लाभ अथवा हानि की संभावना बन रही है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। निवेश संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेने से लाभ की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कोई इच्छा जिसका सपना आप लंबे समय से देख रहे हैं वो पूरी हो सकती है साथ ही आपका कोई काम जो काफी वक्त से अधूरा पड़ा है वो पूर्ण हो सकता है। इस हफ्ते आय के नये साधन मिलेंगे और धन लाभ होगा।

प्यार के विषय में : रिश्ते को अच्छा बनाने के लिए अनुकूल सप्ताह है। पार्टनर को सरप्राइज दे सकते है।

करियर के विषय में : जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप आर्थिक तौर पर समस्या का सामना कर सकते हैं। बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। इस सप्ताह शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। निवेश करने और पैसे लगाने के लिहाज से अच्छा सप्ताह नहीं है। बच्चों को थोड़ी आजादी दें। कार्यक्षेत्र में आज आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। निजी तौर पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में सुख मिलेगा। पार्टनर आपको समय देगा।

करियर के विषय में : दैनिक कामों से फायदा हो सकता है। पार्टनर से मदद मिलेगी। पढ़ने के कुछ नए तरीके आपको पता चलेंगे।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य रहेगा। पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपको किसी नये काम को शुरू करने में अपनों का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। यदि आप कोई नया कार्य शुरु कर रहे है तो काम में जरा भी लापरवाही ना बरतें वरना आपको हानि का बोझ भी उठाना पड़ सकता है। आपका इस सप्ताह किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा। जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। यह सप्ताह दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम से जुड़े हुए प्रत्येक कार्य पूर्ण होंगे। आप को नया प्रेमी मिलने के भी संकेत दिख रहे है।

करियर के विषय में : आपको नौकरी में कोई ऊंचा ओहदा मिलने का अवसर रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही न बरतें। इस सप्ताह बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी प्रकार की कृत्रिमता आपको लाभ नहीं पहुंचाएगी। आपका सही रवैया गलत रवैये को हराने में कामयाब रहेगा। आपको अपने निर्णय का सोच समझकर फैसला लेने की जरूरत है। जीवनसाथी का भरपूर सुख मिलेगा। बिगड़े हुए काम में सफलता मिलेगी। आपके मुश्किल कार्य में परिवार का पूरा साथ रहेगा। अनवाश्य खर्चो में बढ़ोत्तरी होगी। अतः इन पर नियन्त्रण करना आवयश्यक होगा अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। आप किसी भी अवसर के लिए उपहार भी खरीद सकते हैं। कुछ मानसिक चिंताएं उत्पन्न होंगी। व्यवसाय बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। सम्मान और प्यार मिल सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी या जॉब मिलने की सम्भावना है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार हो सकता है। ठंडी-गरम चीजें खाने में सावधानी रखें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपकी प्रगति में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। यात्रा सफल रहेगी। दांपत्य जीवन के विवादों का समाधान होगा। निवेश करने से बचना चाहिए। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। आपको जीवन में कई बड़ी खुशियों की प्राप्ति होगी। माता-पिता का सहयोग रहेगा। नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अति उत्तम रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में प्रगति होने के आसार है। जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे। यदि आप दूसरों की बातें सुनेंगे तो गलतफहमी में पड़ सकते हैं। ऑफिस से संबंधित काम जैसे थे वैसे ही बने रहेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से रोमांटिक पल का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह मध्यम रहेगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपके साथ सब कुछ वैसा ही होगा जैसा आप अपने मन में सोच रहे हैं। आपके पॉजिटिव रहने से आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले सामने आ सकते हैं। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता की अत्यधिक सराहना की जाएगी और अचानक लाभ की संभावना है। आपकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी होगी। जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बेरोजगार युवाओं को मनचाहे क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। नौकरी आदि में बास से टकराव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। नए सम्बन्धों को सोच-समझकर ही मजबूत बनायें।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी में सामंजस्य हो सकता है। रोमांस के लिए भी सप्ताह अच्छा है। पार्टनर को समय देंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में सफलता और फायदा हो सकता है। कॉमर्स के छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : थोड़ा चिंतित रहेंगे जिस से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपको अपने जीवन में खुशियों का नजारा देखने को मिलने वाला है। आप का आने वाला समय बहुत ही आनंदमय रहेगा। इस सप्ताह बेवहज के कार्यों की वजह से मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। कार्य योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार की किचकिच से कहीं दूर जाने का मन होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। मदिरापान करने वाले दोस्तों का साथ छोड़ देंगे तो बेहतर होगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी की उपेक्षा न करें।

करियर के विषय में : व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : मानसिक अशांति से गुजरेंगे। तनाव भी रहेगा। थकान और आलस्य से परेशान रहेंगे।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह सप्ताह व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुकूल है। लाभ के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों से सहायता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में की गई पहल का लाभ मिलेगा। माता-पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए आर्थिक प्रगति वाला समय है। आप अपने कार्यों पर जो मेहनत करते है समय पर जो काम आप पूरा करते है उसी का नतीजा है की आपके लिए सफलता का द्वार खुला है। इनकम बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट भी खत्म हो सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आपके प्रेम संबंध बहुत गहरे हो सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी-व्यवसाय के मामले में यह सप्ताह बहुत शुभ रहेगा, आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : मानसिक और शारीरिक थकान से परेशान हो सकते हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यवसायिक तौर पर इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। एक नई शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक रूतबा भी मिल सकता है। जीवन के हर फैसले में परिजनों की राय सहायक सिद्ध होती है। आपको अपनी जुबान पर नियन्त्रण रखना होगा। दैनिक जीवन में आप खूब मेहनत करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। मन का बदलाव तरोताजगी लाएगा। हितकारी योजनाएं व्यवसाय को बढ़ा सकती है। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। वित्तीय स्थिति में गिरावट आ सकती है इसलिए बचत करने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : अविवाहित प्रेमी जातक इस सप्ताह थोड़ा संयम से काम लें तो बेहतर रहेगा।

करियर के विषय में : पूर्व में किया गया निवेश लाभ दिखाएगा। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : खानपान पर विशेष ध्यान दें। फूड प्वॉइजनिंग से बचें। संतान का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। भाग्य साथ देगा। कार्य में सफलता न मिलने के कारण निराशा हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। क्रोध में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। कोई भी काम से आपको तुरंत फायदा नहीं मिलेगा, धीरे-धीरे इसका फायदा आप उठा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपको तनाव और थकान ही देगा। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। पार्टनर से आपको प्यार और सुख दोनों ही मिलेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत के साथ थकान भी होगी। नींद की कमी से परेशान रहेंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह आपके लिए फलदायक रहने वाला है। उन्नति के योग बन रहे हैं। नये लोगो से मुलाकात होगी। जान पहचान बढ़ेगी। कष्ट और भय आपके मन में बना रहेगा। मौज मस्ती का आनंद उठाएंगे। मेहनत से अत्यधिक सफलता मिलने वाली है। इस सप्ताह आपके सारे काम सरलता से होते जाएंगे। कई दिशाओं से और कई क्षेत्रों में आपको प्रसन्नता का अहसास होगा। आपके परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा और बहुत महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका परिचय अनायास ही होता जाएगा। सप्ताह की शुरुआत परेशानियों से होगी पर बाद में समय आपके अनुकूल रहेगा।

प्यार के विषय में : विवाहितों के लिए सप्ताह सामान्य है। प्रेमियों के लिए यह ठीक समय है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव वाला है। व्यवसाय को बढ़ाने में फायदा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शारीरिक कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888 slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya toto togel slot toto togel venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat hoki69 toto slot toto slot toto macau situs toto toto togel toto slot slot gacor