विशेष

जानिए कैसी रही राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा, सहयात्री ने बताई पूरी कहानी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए हुए हैं। राजनीतिक गलियारे में उनकी इस यात्रा की चर्चा काफ़ी ज़ोरों से हो रही है। विपक्ष राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर उनके पर निशाना भी साध रहा है। वहीं कई लोगों का कहना है कि राहुल गांधी ने ऐसा भक्ति भावना से नहीं बल्कि 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया है। वह ख़ुद को ऐसा दिखाना चाहते हैं कि वह हिंदू धर्म में बहुत बड़े समर्थक हैं और वह धार्मिक यात्राएँ भी करते हैं।

बिना रुके पूरा किया इतना कठिन सफ़र:

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। हाल ही में एक तस्वीर और एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी कई श्रद्धालुओं के साथ नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिना रुके 13 घंटे तक पर्वत की चढ़ाई की। इस दौरान राहुल गांधी ने लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की। इतने कठिन सफ़र को राहुल गांधी ने बिना रुके ही पूरा किया।

मिहिर पटेल ने दी राहुल गांधी की यात्रा की पूरी जानकारी:

आज हम आपको राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की पूरी डिटेल देंगे। बता दें राहुल गांधी ने लगातार 13 घंटे तक चलकर कैलाश मानसरोवर की यात्रा को पूरा किया। इस दौरान राहुल गांधी ने 46 हज़ार से अधिक क़दम पैदल चलकर 34.31 किलोमीटर का पूरा सफ़र तय किया। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने यह पूरा सफ़र 469 मिनट में तय किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ तस्वीर में एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मिहिर पटेल हैं। इन्होंने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए राहुल गांधी की यात्रा की पूरी जानकारी दी।

मिहिर पटेल ने बताया कि राहुल गांधी बहुत ही फ़िट व्यक्ति हैं। यह पूरी यात्रा तीन दिन की थी। लेकिन राहुल गांधी ने दूसरे दिन की यात्रा को एक ही दिन में पूरा कर दिया। मिहिर पटेल ने बताया कि राहुल गांधी हमारे ही कैम्प में थे। कैम्प के अन्य लोग लगातार स्ट्रगल कर रहे थे। कई लोगों को ऑक्सीजन की कमी की वजह से काफ़ी परेशानी हो रही थी। इसके बाद भी राहुल गांधी पूरी तरह से फ़िट दिखाई दे रहे थे। वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इस यात्रा पर सवाल भी उठाया है।

तस्वीर फ़ोटोशॉप नहीं बल्कि असली है:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान की एक तस्वीर पर सवाल उठाया था। इसके जवाब में मिहिर ने कहा कि तस्वीर को कई एंगल से खींचा गया था। ऐसे में परछाईं का आना या ना आना धूप के ऊपर निर्भर करता है। मिहिर ने बताया कि यह फ़ोटोशॉप नहीं है। यह तस्वीर हमारे ही फ़ोन से खींची गयी है। आपको बता दें गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की तस्वीर पर यह आरोप लगाया था कि यह असली फ़ोटो नहीं है बल्कि फ़ोटोशॉप करके बनाई गयी है।

Back to top button