विशेष

भारत है दुनिया के शीर्ष 5 सैनिक शक्तियों वाले देश में शामिल,जानिए पाकिस्तान इस सूची में कहां है

दुनिया भर के रक्षा शक्ति का आंकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के अनुसार भारत सैन्य ताकतों के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर काबिज है। भारत आज हर क्षेत्र में लगातार विकास करता हुआ दुनिया से आंख से आंख मिला रहा है। आर्थिक वृद्धि के साथ अब भारत सैन्य शक्ति को भी मजबूत बनाने में जोरों से लगा हुआ है। और इसका फल ये है कि आज भारत दुनिया में सैन्य ताकतों में चौथा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है। भारत से लगातार पाकिस्तान बॉर्डर पर उलझा रहता है, भले ही वो भारत को बड़े युद्धों, परमाणु हमलों की धमकी देता हो लेकिन सच्चाई उसे बहुत अलग है। ग्लोबल फायर पावर के रैंकिंग के मुताबिक सैन्य ताकतों के मामले में शीर्ष दस देशों में भी शामिल नहीं है।

भारत ने फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों को किया पीछे-

ग्लोबल फायर पावर ने अपने विश्लेषण में सैन्य संसाधन, प्राकृतिक संसाधान, रक्षा बजट, भौगोलिक सुविधाओं और मैनपावर को आधार माना है। इस आधार पर रैंकिंग करते हुए इस संस्था ने 2017 के अपने विश्लेषण में दुनिया भर के 133 देशों को शामिल किया था। जिसमें पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर लगातार अमेरिका, रूस और चीन हैं। भारत का नंबर चौथा है और वो इन्हीं तीन देशों से पीछे है। जबकि यूरोप के फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देश भारत से पीछे हैं। हालांकि ग्लोबल फायर पावर ने अपने आंकलन में परमाणु शक्तियों और परमाणु हथियारों को आधार नहीं बनाया है। इस आंकलन में बुनियादी सैन्य सुविधाएं और हथियारों को प्रमुखता देते हुए रैंकिंग की गई है।

भारत के सामने कई देश पीछे-

तेरह लाख सैनिकों, 28 लाख रिजर्व सैनिकों और दो हजार से भी ज्यादा लड़ाकू विमान के साथ भारतीय सैन्य ताकत कई देशों से मजबूत है। बता दें कि भारत के पास 4500 के आस पास टैंक हैं। जबकि युद्ध पोतों की संख्या भी दो है। यह भारतीय सैनिक शक्ति को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान ने अपने सैन्य शक्ति में 2017 में कुछ बढ़ोतरी की है। बता दें कि पाकिस्तान 2017 से पहले टॉप 15 की सूची में भी कहीं नहीं था। जबकि ग्लोबल फायर पावर संस्था द्वारा 2017 के रिपोर्ट में पाकिस्तान 13 वें नंबर पर काबिज है।

जानिए क्या है पाकिस्तान की सैन्य शक्ति-

6 लाख से अधिक सैनिकों के अलावा 3 लाख रिजर्व सैनिक भी पाकिस्तान के पास मौजूद है। पाकिस्तान के पास कोई युद्ध पोत नहीं है। जबकि एक हजार लड़ाकू जहाज जिसमें हेलीकॉप्टर से लेकर ट्रांसपोर्ट जहाज सभी शामिल है। इसके अलावा समुद्री जहाजों की संख्या दो सौ और टैंकों की संख्या तीन हजार है। पाकिस्तान की रक्षा बजट की बात करें तो सात अरब डॉलर है। इस लिहाज से पाकिस्तान सैन्य शक्ति हो या सैन्य बजट या हथियार हो किसी भी मामले में भारत से बहुत ज्यादा पीछे है, या यूँ कहें कि सैन्य शक्ति के मामले में भारत के आगे पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता।

बता दें कि भारत दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश है। और फ्रांस, ब्रिटेन से अधिक सैन्य शक्ति है। सैन्य के मामले में भारत ने दुनिया भर में अपने झंडे गाड़ दिए हैं।

Back to top button