स्वास्थ्य

हरी नहीं, लाल सब्जी और फल भी होते हैं सेहत के लिए लाभदायक, जानिए इनको खाने के फायदे

लाल रंगों के फलों और सब्जियों  में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं। लाल रंग के फल खासतौर पर हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी माने जाते हैं। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंथोसियानिन, लाइकोपिन नामक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय को हैल्दी रखने में लाभदायक हैं। लाल रंगों के सब्जी और फल हृदय को स्वस्थ रखने के अलावा कैंसर से भी बचाव करते हैं। इनमें खासतौर से प्रोस्टेट कैंसर से लड़ने की ताकत होती है। लाल रंगों के कई प्रकार के फल, सब्जी मिलते हैं।

लेकिन अक्सर देखा जाता है कि आम जीवन में लाल रंगों के फलों सब्जियों के अलावा हरे रंग के सब्जियों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। लेकिन हरे रंग के सब्जी के अलावा लाल रंग के फल सब्जी भी काफी अधिक फायदेमंद और शरीर के लिए जरूरी हैं। लाल रंगों के फलों में कैरोटिनॉएड नामक लाइकोपिन पाया जाता है, जो कि इन्हें लाल रंग देता है। यह लाइकोपिन कई तरह के कैंसर से लड़ने में सहायक है। जिसमें त्वचा कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि प्रमुख हैं। इनके अलावा इसमें आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली क्षमता भी होती है।  तो चलिए जानते हैं, लाल रंग के वे कौन कौन से फल और सब्जियां हैं जो सेहत के लिए लाभदायक हैं।

  • लाल टमाटर- लाल टमाटर से बने चटनी, स्टू, और सूप आदि में अधिक मात्रा में लाइकोपिन पाया जाता है। यह प्रोस्टेट कैंसर, कोलोन कैंसर से बचाव करता है। लाल टमाटर अक्सर आपके घरों में पाया जाता है। लगभग हर सब्जी में यूज़ होने वाला टमाटर सब्जी और फल दोनों ही कैटेगरी में आता है। इसका प्रयोग भरपूर मात्रा में करना चाहिए।

  • स्ट्राबेरी- स्ट्राबेरी में विटामिन सी और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करता है, क्योंकि विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। विटामिन सी शरीर के बैड कोलेस्ट्राल को घटाता है। जो आपको हृदय संबंधी रोगों से बचाता है।
  • तरबूज- तरबूज गर्मियों के दिनों सभी का पसंदीदा फल होता है। इसमें लाइकोपिन की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्राल को घटानेे का काम करती है। हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बचाव करती है।

  • अनार- अनार में एंटी अॉक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो शरीर को कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाते हैं। अनार में एंटी इंफ्लामेट्री यौगिक पाए जाते हैं जो कि शरीर को किसी भी प्रकार के सूजन से बचाती है।
  • लाल सेब- लाल सेब एंटी अॉक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को हृदय रोग के साथ साथ हाइपरटेंशन, डायबिटीज, जैसे रोगों से बचाता है। लाल सेब में एंटीअॉक्सीडेंट के अलावा ड्रायटी फाइबर भी पाया जाता है।
  • चुकंदर- चुकंदर सलाद और सब्जी के लिए एक खास सब्जी मानी जाती है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और फोलेट पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।
  • चैरीज- लाल रंग के चैरीज में भी पोषण तत्व की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसमें एंथोसियानिन की मात्रा पाई जाती है। जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से दूर रखता है।

Back to top button