स्वास्थ्य

फूड प्वाइजनिंग में भूलकर भी ना करें यह गलतियां, वरना लीवर को पहुंच सकता है भारी नुकसान

व्यक्ति के खराब खानपान की वजह से अक्सर पेट से जुड़ी हुई कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है गलत खानपान की वजह से कई बार फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो जाती है जब यह समस्या व्यक्ति को होती है तो समझ लीजिए उसकी जान ही निकल जाती है वह अपने घुटनों के बल बैठ जाता है व्यक्ति के पास समय ना होने की वजह से वह कहीं भी रोड के किनारे खाना खा लेता है मैदे से बनी हुई चीजों का सेवन करता है या फिर अधिक मसाले वाले चीजों का सेवन करता है जिससे उसको इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है पेट में दर्द होना उल्टी आना चेहरे होंठ और आंखों में सूजन खाना खाने में दिक्कत सांस लेने में परेशानी जी मिचलाना और बेचैनी होना इस रोगों का मुख्य लक्षण है।

आपको भोजन बनाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है और सब्जियों व फलों को बिना अच्छी तरह पानी से धोएं इसका प्रयोग ना करें अन्यथा आपको फूड प्वाइजनिंग के खतरे की संभावना हो सकती है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से यह समस्या आपको किसकी वजह से होती है और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

फूड प्वाइजनिंग होने पर क्या नहीं करना चाहिए

  • फूड प्वाइजनिंग होने पर आप कुछ दिन तक मीठी चीजों से परहेज करें।
  • आप अधिक गर्म चीजों का सेवन मत कीजिए।
  • आप एक साथ अधिक खाने का सेवन मत कीजिए बल्कि आप खाना थोड़ा थोड़ा करके खा सकते हैं।
  • आपको खाना खाने का एक नियमित समय बनाना चाहिए।
  • आपको खाने में घी और दूसरे तेल से बचना चाहिए।
  • आपको ज्यादा मसाले वाली चीजों से दूर रहना चाहिए।
  • आप मैदे से बनी हुई चीजों का सेवन बिल्कुल मत कीजिए।

फूड प्वाइजनिंग का कारण

हमारे शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र बैक्टीरिया वायरस या दूसरे विषैले पदार्थों से हमारी रक्षा करता है परंतु कुछ व्यक्ति इधर-उधर की खराब चीजें खा लेते हैं जिसकी वजह से हमारी प्रतिरक्षा तंत्र गड़बड़ा जाती है जिसकी वजह से हमारे शरीर में विकार उत्पन्न होने लगते हैं जो व्यक्ति अधिक फास्ट फूड का सेवन करते हैं या फिर मैदे से बनी हुई चीजों का सेवन करते हैं उनको फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा अधिक रहता है इसके अलावा मसाले वाली चीजें या लाल मिर्च का अधिक सेवन फूड प्वाइजनिंग का मुख्य कारण है।

फूड प्वाइजनिंग से कैसे बचें

  • जब किसी व्यक्ति को फूड प्वाइजनिंग की समस्या होती है तो उसको इस बात का ध्यान देना होगा कि उसके शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए जब आपको अपने शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए इसके साथ ही आप सूप पतली खिचड़ी नारियल पानी चावल का पानी ग्लूकोज आदि का सेवन कीजिए।

  • जब आपको फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो तो आप केले का सेवन कर सकते हैं केला पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होता है फूड प्वाइजनिंग की समस्या में केले का सेवन करने से यह इस समस्या को जल्दी रिकवर करता है इसके लिए आप केले को दही में मिलाकर भी खा सकते हैं इससे आपको बहुत अच्छा फायदा मिलेगा।

Back to top button