Trending

मासिक राशिफल सितंबर : इस महीने इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, हर मनोकामना होगी पूरी

आपकी राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज हम आपको सितंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें सितंबर माह का यह राशिफल… September 2018 Rashifal

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आपकी आर्थिक तंगी समाप्त होगी। धन का आगमन प्रचुर मात्रा में होगा जो कि आपको विस्तार के नए अवसर तलाशने में मदद करेगा। यदि आप बैंक ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वर्तमान बिजनेस को आप ओर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक कारणों से आपका शारीरिक परिश्रम व भागदौड़ कुछ अधिक रहेगी। अचल संपति अथवा जमीन के कारोबार में फिलहाल कोई बड़ा निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस महीने दिल-दिमाग में भावनाएं उफान पर रहेंगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। मौज-मस्ती और सुस्ती से आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। विकास की योजनाएं भी बन सकती हैं। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन आपके लिए सुखमय रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन कुछ नया करने से भी बचें। कुछ लोग अपनी मेहनत और नतीजों से असंतुष्ट हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने आपको व्यापार में लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिससे अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएँ। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हांलाकि आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

प्यार के विषय में : आपके साथी के पास समुचित समय न होने के कारण आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : इस महीने आपको नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुबह उठकर योगा करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने घरेलू स्तर पर आपको मिला-जुला परिणाम मिलेगा। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है बिजनेस को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। व्यापार में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है। परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद भी करते रहेंगे। प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है। अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। इस समय पुराने रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें।

करियर के विषय में : इस महीने कैरियर को चमकाने के विशेष अवसर प्राप्त होगे

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। कुछ लोगों को पेट खराब होने और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने अगर आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन आप इसकी ज्यादा चिंता ना करे तो ही अच्छा है। अचानक आए खर्चें आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। कोई पौधा लगाएँ। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। जरूरतमंद की मदद करने से आपको धन लाभ हो सकता हैं।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में अपनापन और प्यार बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने और अंतरंग पल बिताने का समय मिलेगा।

करियर के विषय में : इस महीने बिजनेस में कोई रिस्क न लें। लोगों को उधार पैसा देने से भी बचें।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए यह एक अच्छा महीना है। बहादुर दिल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का सामना करेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बितेगा। आपके व्यवसाय में तथा आय में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में परिश्रम निष्ठा का अच्छा फल प्राप्त होगा यानी आप जो इमानदारी से मेहनत करते हैं उसके अच्छे परिणाम आएंगे। पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे। मन की बात न कह पाने के कारण नजदीकी लोगों के साथ गलतफहमी हो सकती है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : इस महीने नौकरी और कारोबार में नई योजनाओं पर विचार हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में यह महीना सामान्य रहेगा। थोड़ा बहुत बदन दर्द हो सकता है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा फिर भी अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपा दृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। रोमांस के लिए अच्छा महीना है। महीने के शुरुआती दिनों में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के संबंध में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। जो भी फैसला लेंगे, वह आसानी से बदल नहीं सकेगा, यह ध्यान रखें।

करियर के विषय में : पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं, कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में सुधार होने के योग हैं। गंभीर रोगों में सुधार हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने आपको व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन अच्छे होंगे तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही करें। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं तथा रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आप उनकी बातों को न केवल सुनेंगे बल्कि मांगलिक व समाजिक कामों में उन्हें निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा।

प्यार के विषय में : आप अपने साथी को अपनी प्यार की भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे।

करियर के विषय में : यह महीना आपके करियर में प्रगति लेकर आएगा। आप अपने सभी प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे, चाहे वह निजी क्षेत्र में या व्यावसायिक क्षेत्र में हो।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोगों से परेशान हो सकते हैं। मसालेदार भोजन से दूर रहें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। आपका मन उत्सव और उत्साह में केंद्रित रहेगा। आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। कार्यस्थल पर जो कठिनाइयां आ रही हैं उसे लेकर कोई कारगर कदम उठा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी व जीवन साथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है। प्रिय व्यक्ति और मित्र के साथ मुलाकात आपका मन हर्षित करेगी।
प्यार के विषय में : आप का जीवनसाथी आप का पूरा साथ निभाएगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोग अधिक कार्य के चलते व्यस्त रहेंगे परंतु आर्थिक उन्नति के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना आपके अनुकूल नहीं है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने कार्यक्षेत्र की सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे। यदि आप जॉब की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। नये उपक्रम की शुरुआत करना आपके भविष्य के लिये लाभदायक होगा। यह महीना छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, नई चीज़ को सीखने में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी, अपने परिवारजनों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपको पार्टनर से सम्मान और प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : व्यावसायिक रुप से यह वक्त अच्छा रहेगा, कार्य में तरक्की के योग हैं। वित्तीय रुप से कमियां आपको परेशान कर सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा परन्तु पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध नुकसानदायी हो सकती हैं लाभदायी सौदे हाथ से निकल जाएंगे मेहनत के बल पर खास पहचान बनेगी। आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर दें। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है।

प्यार के विषय में : असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी संबंधित समस्या हल होगी। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। थकान और नींद की कमी रहेगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आपके सितारे आपको यश प्राप्त कराएंगे। अपनी व्यक्तिगत आशाओं, महत्वा कांक्षाओं और आदर्शों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे, तो आपको भी आनंद आएगा। आपको उत्तम वस्तुओं की प्राप्ति होगी। समय उत्साहपूर्वक व्यतीत होगा। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर और ऑफिस के बीच में उत्तम तालमेल रख सकेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे। आप दूसरों की बात सुनेंगे और उसके अनुसार व्यवहार भी करेंगे। आपको यह भी विचार करना पड़ेगा कि जीवन में आर्थिक लाभ के सिवाय भी कुछ है जो जीवन में महत्व रखता है।

प्यार के विषय में : आप जिस से प्रेम करते है, उन के साथ आप का रिश्ता बेहद अच्छा बना रहेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए आपको बहुत अधिक मौके मिलते रहेंगे कलात्मक क्षेत्र से फायदे मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत में पहले से अधिक सुधार होगा बच्चों की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D Scatter Hitam 988slot kari4d ladangtoto toto slot scatter hitam rtp gacor sulebet mekar99 rtp slot slot deposit 1000 sulebet slot maxwin mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel togel900 wika togel slot rp888 slot gacor slot gacor link slot gacor togel900 togel900