विशेष

हैवानियत की सारी हदें पार, बीच रोड पर क़त्ल की कोशिश….. देखें वीडियो!

आज के समय में इंसान अपनी इंसानियत भूलकर हैवान बनता जा रहा है। किसी का खून करना तो आज के समय में जैसे चींटी मारने जैसा है, जब मन किया किसी को मार दिया। किसी के जान की कोई कीमत ही नहीं है आज के समय में। जमीन का विवाद हो या लड़की का चक्कर इन दोनों मामले में सबसे पहले और सबसे ज्यादा क़त्ल होते हैं। ऐसा शायद ही कोई दिन बीतता होगा जिस दिन क़त्ल की खबर सुनने को ना मिले। आज मैं आपको ऐसे ही एक क़त्ल की घटना के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसमे दो लड़कों ने मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

दरअसल रोड के किनारे तीन युवक बाइक से आये और किसी बारे में बात करने लगते हैं, तभी तीसरे युवक से किसी बात पर बहस हो जाती है। दोनों युवक मिलकर तीसरे युवक को दौड़कर पीटने लगते हैं। उसे अकेले दोनों मिलकर पीट रहे हैं और राहगीर तमाशबीन बनकर देख रहे थे।

लड़के को दोनों बुरी तरह से पीटने के दौरान एक ने चाकू निकाल लिया और उससे प्रहार करने लगा। उसने चाकू से दो- तीन घातक वार किया जिससे युवक वहीँ जमीन पर गिर गया। गिरने के बावजूद लड़का उठने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दुसरे लड़के ने पास पड़े पत्थर से ऊसपर वार किया और वह अधमरा सा रोड के बीचो- बीच पड़ा रहा।

युवकों की हैवानियत

आप भी वीडियो में साफ़ तौर पर देख सकते हैं दोनों युवकों की हैवानियत को और आस- पास से गुजरने वाले लोगों को। किसी ने भी रूककर उस लड़के की मदद करने की कोशिश नहीं की। लड़का बीच रोड पर मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन सबने अनसुना कर दिया। कान बंद कर के सब के सब पास से ही गुज़र गए लेकिन कोई भी मदद को आगे नहीं आया।

हालांकि यह घटना किस क्षेत्र की है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी भी जाँच कर रही है, ताकि घटना का पता लग सके और दोषियों को सजा दी जा सके। आप भी वीडियो में लोगों की ख़त्म हो रही इंसानियत को देख सकते हैं।

वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=dDevNvo1Ey8&feature=youtu.be

Back to top button