विशेष

राफ़ेल सौदे में जेटली ने कहा राहुल गांधी में समझ कम है, क़ीमतों को लेकर झूठ बोल रही है कांग्रेस

नई दिल्ली: राफ़ेल सौदे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों का करारा जवाब दिया है। जेटली ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह बात साफ़ है कि कांग्रेस राफ़ेल क़ीमतों को लेकर झूठ बोल रही है। राहुल गांधी ने ख़ुद अपने भाषणों में 2007 के राफ़ेल सौदे को लेकर सात-बार अलग-अलग क़ीमतें बताई है। इससे साफ़ होता है कि वो क़ीमतों को लेकर कोई ना कोई झूठ बोल रहे हैं।

प्राइमरी स्कूल जैसे हो रही है बहस:

आपको बता दें काफ़ी दिनों से वित्तमंत्री अवकाश पर थे। सर्जरी के बाद वह अपना कार्यभार सम्भालने के लिए वापस आ गए हैं। अपना पहला इंटरव्यू देते हुए जेटली ने कहा कि, ‘राफ़ेल सौदे पर यह आरोप प्राइमरी स्कूल में होने वाली डिबेट की तरह है। में 500 कुछ का भुगतान कर रहा था और आपने 1600 कुछ दिए। इस तरह की बहस से साफ़ पता चलता है कि राहुल गांधी में कितनी समझ है।’ जेटली ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने ख़ुद जयपुर में दिए अपने भाषण में 520 करोड़ और 540 करोड़ रुपए का दाम बताया।

पता चलता है क़ीमतों की सच्चाई का:

केवल यही नहीं हैदराबाद में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने एक अलग ही क़ीमत बतायी। राहुल गांधी ने हैदराबाद में 526 करोड़ रुपए क़ीमत बता दी। जेटली ने कहा कि अलग-अलग भाषणों में अलग-अलग क़ीमतें बताने से सच्चाई का पता चलता है। जेटली ने कहा कि सच्चाई का वज़न एक होता है जबकि झूठ का कई वज़न होता है। जेटली ने कहा कि 2015 से 2016 के बीच राफ़ेल की क़ीमतों को लेकर बातचीत की गयी। मुद्रा में बदलाव के बाद एयरक्राफ़्ट की क़ीमतों में 9 फ़ीसदी की कमी आयी है।

कोई निजी पार्टी इसमें दख़ल ना दे:

जेटली ने कहा कि क्या कांग्रेस को इसकी जानकारी है। में इस वाक्य को दो बार दोहरा चुका हूँ। राहुल गांधी कितना जानते हैं और वह कब जानेंगे? क्या आप साधारण विमान की तुलना हथियारों से लैश विमान के साथ कर सकते हैं। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए जेटली ने कहा कि, कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि वह हर समय लोगों को मूर्ख नहीं बना सकती है। यह सरकार और सरकार के बीच की व्यवस्था है। फ़्रांस सरकार से 36 लोडेड एयरक्राफ़्ट लेगी, किसी निजी पार्टी का इसमें दख़ल नहीं है।

अरुण जेटली ने राहुल गांधी के साथ ही यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी पर हमला करते हुए कहा कि, ‘एनडीए में ख़ासतौर पर भाजपा में हमारी यह त्रासदी रही है कि हमारे पास कैरियर राष्ट्रवादी रहे हैं। वो हमारे साथ तभी तक राष्ट्रवादी हैं, जब तक उनके कैरियर को फ़ायदा है। में ऐसे लोगों से ज़्यादा भरोसे की उम्मीद नहीं रखता। ज्ञात को कि राफ़ेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि वर्तमान सरकार राफ़ेल विमानों के लिए यूपीए सरकार में तय की गयी क़ीमत से ज़्यादा क़ीमत चुका रही है। इस सौदे में बदलाव सिर्फ़ एक उद्योगपति को फ़ायदा पहुँचाने के लिए किया गया है।

Back to top button