विशेष

घर में भूलकर भी ना रखें ये चीज़ें, वर्ना देखते ही देखते कुछ दिनों में हो जाएँगे कंगाल

हर व्यक्ति को अपना जीवन चलाने के लिए रुपए-पैसे की ज़रूरत पड़ती ही है। बिना रुपए पैसे के आज के समय में कोई भी काम सम्भव नहीं है। आज हर चीज़ रुपए-पैसे से ही सम्भव है। हर किसी को अपने ख़र्च चलाने के लिए थोड़े बहुत रुपए पैसे की तो ज़रूरत पड़ती ही है। इसी वजह से आज के समय में हर व्यक्ति रुपए-पैसे के पीछे पागल रहता है। लोग ज़्यादा से ज़्यादा पैसे कमाने के चक्कर में पड़े रहते हैं। लेकिन सभी लोग जीवन में ज़्यादा पैसे कमा नहीं पाते हैं।

कहा जाता है कि जिसके भाग्य में जितना होता है, उतना ही मिलता है। भले ही व्यक्ति दिन-रात मेहनत क्यों ना कर ले, अगर उसकी क़िस्मत में ग़रीब बनना लिखा है तो वह ग़रीब ही रहेगा। अगर उसे धनवान बनना लिखा है तो वह थोड़ी मेहनत के बाद भी धनवान बन सकता है। कई बार क़िस्मत में धन-दौलत का सुख लिखा होता है, लेकिन इसके बाद भी व्यक्ति धनवान नहीं बनता है। इसके बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि व्यक्ति के कुछ कर्म उसे जीवनभर ग़रीब बनाए रखते हैं।

वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार घर में सुख-शांति और धन-दौलत के लिए कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना बहुत ज़्यादा ज़रूरी होता है। जब वास्तु के कुछ नियमों का व्यक्ति उलंघन करता है तो उसे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अनजानें में की गयी कुछ ग़लतियों की वजह से घर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका ध्यान ना रखने पर व्यक्ति को जीवनभर ग़रीबी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कोई इन ग़लतियों को करने से बचता है तो जीवन में धन की बारिश होने लगती है।

आपको ग़रीब बनाती हैं आपकी ये ग़लतियाँ:

*- टूटे हुए बर्तन:

घर में भूलकर भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। इसके बारे में ज्योतिषशास्त्र में भी कहा गया है कि घर में टूटे हुए बर्तन रखने से धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि अगर घर में कोई टूटा हुआ बर्तन हो तो उसे तुरंत ही बाहर फेंक दें।

*- ख़राब घड़ी:

ऐसा कहा जाता है कि घड़ियाँ परिवार की उन्नति दिखाती हैं। वहीं बंद पड़ी घड़ियाँ घर में मुसीबत लाती हैं। इसलिए घरकि बंद पड़ी घड़ियों को तुरंत ही बनवा लें या बाहर फेंक दें।

*- शीशा:

घर में टूटा हुआ शीशा रखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए भूलकर भी टूटे हुए शीशे को घर में ना रखें। इससे परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे घर के सदस्यों में झगड़े भी होने लगते हैं। टूटा हुआ शीशा घर में आर्थिक संकट की वजह भी बनता है।

*- टूटी हुई तस्वीर:

घर में टूटी हुई तस्वीर रखने से भी वास्तु दोष बढ़ता है। इसलिए अगर आपकी प्यारी से प्यारी तस्वीर भी टूट जाती है तो उसे तुरंत ही घर से बाहर फेंक दें। वर्ना आपको भयंकर आर्थिक संकट के दौर से गुज़रना पड़ सकता है।

*- दरवाज़ा:

किसी भी घर के लिए दरवाज़े अहम होते हैं। इसलिए अगर घर के दरवाज़ों में कोई ख़राबी हो या टूट गए हों तो उन्हें तुरंत ही ठीक करवा लें। अन्यथा इसकी वजह से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

*- पलंग या फ़र्नीचर:

घर में टूटे हुए पलंग या फ़र्नीचर का होना भी अशुभ माना जाता है। अगर घर में टूटे हुए फ़र्नीचर या पलंग हों तो तुरंत ही उन्हें ठीक करवा दें। ऐसा ना करने से पति-पत्नी के सम्बन्धों में ख़राबी आ जाती है। इसके साथ ही आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है।

Back to top button