रिलेशनशिप्स

अगर आप भी हैं रिलेशनशिप में तो इन बातों से जानिए आपके रिश्ते में प्यार है या सिर्फ खुमारी

सच्चे प्यार को सही वक्त से जान लेना ही आपके लिए सही है। प्यार की कोई उम्र सीमा नहीं है। यह किसी भी उम्र में किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। प्यार होना एक आम बात है। लेकिन कभी कभी सिर्फ आकर्षण को ही लोग प्यार समझ बैठते हैं। हालांकि दोनों ही स्थिति में व्यक्ति के चेहरे पर खुशी दिखती है। हालांकि इन दोनों में एक बड़ा अंतर जो स्पष्ट दिखता है वो ये कि जब आप प्यार में होते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ भावनाओं के गहराई में होते हैं। जबकि शारीरिक आकर्षण में आप केवल सतह पर होते हैं। शारीरिक आकर्षण एक छोटे समय के लिए होता है जबकि सच्चा प्यार पूरे जीवन भर चलता है। सच्चा प्यार जुनूनी होने के साथ साथ भावनात्मक और सोच विचार कर भी होता है। उत्तेजना प्यार के शुरूआत में होती है, उत्तेजना के दौरान जल्दबाजी और प्यार के मूल्यों से भटकने की संभावना ज्यादा होती है। जबकि प्यार एक सुंदर भावना है।

प्यार में इंसान सोच समझकर विचार करता है। इसके  अलावा प्यार में समझदारी, ईमानदारी, करूणा आदि भाव भी सन्निहित होते हैं। किसी खास के लिए अपने आप को पूरी तरह से समर्पित कर देना ही प्यार है। प्यार में आप सिर्फ देने के बारे में सोचते हैं, कुछ भी पाने के बारे मेें आप नहीं सोचते। इसका मतलब है अपने को पूरी तरीके से झोंक देना प्यार है। तो आइए जानते हैं सच्चे  प्यार की ऐसी ही कुछ इंट्रेस्टिंग निशानियां जो दिखाती है कि आपका प्यार सच्चा है।

  • सारी बातें मानना- जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उस व्यक्ति की सारी बातें मानने लगते हैं। और उसके हर एक बात पर गौर करते हैं। उनकी हर बात को बहुत ही ध्यान से सुनते हैं। इसे प्यार की पहली निशानी माना जाता है। अगर आप दोस्त हैं और आपको प्यार हो जाता है तो आपका बर्ताव धीरे धीरे बदलने लगता है। और आप उनकी सारी बातों को मानने लगते हैं।

  • खबर न मिलने पर अपसेट होना- जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं। और उनकी कुछ दिनों तक खबर नहीं आती तो आप अपसेट हो जाते हैं। और आप उनके बारे में जानने की कोशिश करते हैं। इसे भी एक सच्चे प्यार की निशानी मानी जाती है।

  • हमेशा याद आना- अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो आपके विचारों ख्यालों में एक ही चेहरा दिखता है। चाहे आप कहीं भी रहें आपके दिमाग में बस एक ही शख्स का चित्र रहेगा जिसे आप दिल से प्यार करते हैं।

  • हमेशा अच्छा बर्ताव- झगड़ा चाहे कितना भी क्यों न हुआ हो। अंत मेंं होता है कि आप उनके साथ अच्छे से रहना शुरू कर देते हैं। अाप जिसे प्यार करते हैं आप कभी उसे अपनी जिंदगी से जाने नहीं देना चाहते और हमेशा अच्छा बर्ताव करते हैं। यह भी एक सच्चे प्यार की निशानी है।

  • अपनी सारी बात शेयर करना- अगर प्यार सच्चा होता है तो उसमें भरोसा अपने आप जुड़ जाता है। इसी वजह से आप जिसे पूरा मन से प्यार करते हैं उसे अपनी हर छोटी से छोटी बात बताते हैं। क्योंकि प्यार हो जाने के बाद वो आपके लिए सबसे भरोसेमंद व्यक्ति होता है।
  • बुराई अच्छी नहीं लगना- जिसे आप सच्चे मन से प्यार करते हैं। उसके बारे में आप कभी भी कहीं भी बुराई सुनना पसंद नहीं करते।

Back to top button