विशेष

दुल्हन बनी बेटी के साथ बाप ने ऐसा डांस किया कि सबने दबा ली दाँतों तले उंगलियाँ… वीडियो वायरल!

भारत में शादी के समय डांस करना आम बात है। यहाँ शादी के समय दुल्हे के दोस्त और उसके परिवार वाले झूमकर डांस करते हैं। कभी- कभी अपनी खुद की शादी में दूल्हा भी डांस कर लेता है और उसके साथ दुल्हन भी डांस करती हुई दिख जाती है। आपने शादी में दुल्हे या दुल्हन के भाइयों को तो डांस करते देखा ही होगा, क्या आपने कभी दुल्हन के बाप को डांस करते देखा है? वो भी दुल्हन बनी अपनी बेटी के साथ! शायद नहीं देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसी ही सच्ची घटना का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमे दुल्हन के बाप ने अपनी बेटी के साथ खूब डांस किया। डांस का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें पक्षिमी देशों में भी शादी के मौके पर सभी लोग डांस करते हैं। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ डांस करता है और साथ में शादी में आये हुए सभी मेहमान भी डांस करते हैं। ऐसी ही एक शादी में सारा कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद दुल्हन और उसके पिता डांस करने के लिए उतरे। दुल्हन के पिता की उम्र ज्यादा थी, तो लोगों को लगा कि मजाक करने के लिए उतरे हैं। लेकिन जब दुल्हन ने पिता ने डांस करना शुरू किया तो अच्छे- अच्छे लोगों के होश उड़ गए। सबने दाँतों तले अपनी उंगलियाँ दबा ली।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से शुरुआत में दुल्हन और उसके पिता एक साथ डांस करने के लिए उतरते हैं और झूमते हैं। अचानक से म्यूजिक बदल जाता है और दुल्हन का पिता माइकल जैक्सन की तरह डांस करने लगता है। इतना देखने के बाद लोगों का होश उड़ना लाज़िमी था। दुल्हन का पिता जिस एनर्जी के साथ डांस कर रहा था, उसे देखने के बाद जवान लोगों के पसीने निकलने लगे।

आप भी वीडियो में देखें किस तरह से दुल्हन बनी अपनी बेटी के साथ एक बाप ने ऐसा डांस किया कि लोगों के होश उड़ गए। लोग इस समय दुल्हन के बाप की मिशाल दे रहे हैं।

वीडियो देखे:

Back to top button