राजनीति

16 साल के सौरभ ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, शूटिंग में जीता भारत के लिए तीसरा गोल्ड

एशियन गेम्स के दूसरे दिन विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वह एशियन गेम्स में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गयी। अब खेल के तीसरे दिन मंगलवार को शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के 16 साल के सौरभ ने देश का सर गर्व से ऊँचा कर दिया है। इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी सफलता एक बड़ी उपलब्धि है। जानकारी के अनुसार भारत के सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता ए गोल्ड मेडल जीता है।

दीपिका कर्माकर और दीपिका कुमारी से है उम्मीदें:

इस मुक़ाबले के कांस्य पदक भारत के ही अभिषेक वर्मा ने जीता है। जापान के तोमोयूकी मात्सयुदा ने अपने देश के लिए रजत पदक जीता। आज भारत को आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में दीपा कर्माकर और आर्चरी में दीपिका कुमारी से काफ़ी उम्मीदें हैं। अब देखना यह है कि यह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती हैं या नहीं। सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में स्टेज वन में 50.6 (10.2, 10.4, 9.5, 10.5, 10.0) और 50.8 (10.5, 10.4, 10.3, 9.9, 9.7) और स्टेज 2 में 18.6 (9.0, 9.60, 19.4 (10.0, 9.4), 20.0 (9.9, 10.1), 20.6 (10.6, 10.0), 20.2 (10.2, 10.0), 19.9 (9.8, 10.1) और 20.6 (10.2, 10.4) सहित कुल 240.7 अंक हासिल किए।

एशियाई खेलों में सौरभ ने बनाया नया रिकार्ड:

इसके साथ ही सौरभ ने एशियाई खेलों का एक नया रिकार्ड भी बना लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें 18वें एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन अब तक बहुत अच्छा रहा है। खेल के तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारत को एक गोल्ड मेडल मिल गया। इसी के साथ भारत के अब तक तीन गोल्ड मेडल हो गए हैं। भारत ने दो रजत और एक कांस्य पदक भी अपने नाम किया है। भारत ने अब तक कुल 6 मेडल जीत लिए हैं।

23 साल की विनेश ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास:

23 साल की विनेश ने 50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने फ़ाइनल में जापान की यूकी इरी को 6-2 से हराया। आपको बता दें शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे तोमोयुकी मात्सयुदा दोनो स्टेज में कुल 239.7 और अभिषेक वर्मा ने 219.3 अंक हासिल किए थे। सौरभ स्टेज वन ख़त्म होने पर तोमोयुकी से पीछे रह गए थे। स्टेज दो में भी स्थिति अच्छी नहीं थी, तीसरे से आठवें राउंड में वे नम्बर वन पर बने रहे। नौवें राउंड में तोमोयुकी ने अपनी एकाग्रता खोयी। उन्होंने इस स्टेज के पहले प्रयास में 8.9 और दूसरे प्रयास में 10.3 का स्कोर किया।

पहले स्थान पर बना हुआ है चीन:

सौरभ ने अपना प्रदर्शन सुधारते हुए 10.2 और 10.4 का स्कोर किया। सौरभ इसी स्कोर की वजह से चैम्पियन बन पाए। 18वें एशियन गेम्स में भारत इस समय सातवें स्थान पर बना हुआ है। एशियन खेलों में चीन पहले नम्बर पर बना हुआ है। चीन 18 स्वर्ण, 13 रजत पदक, और 9 कांस्य पदक के साथ कुल 40 मेडल हासिल करने में सफलता पायी है। वहीं जापान 8 गोल्ड मेडल, 12 रजत और 11 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। जापान ने अब तक कुल 31 मेडल पर क़ब्ज़ा जमा लिया है।

Back to top button