स्वास्थ्य

अपनी डाइट में शामिल करेंगे मुन्नके, तो होंगे ये 10 लाजवाब फायदे

आयुर्वेद में मुनक्का के कई फायदे बताए गए हैं। इसे आमबोलचाल की भाषा में किशमिश भी कहते हैं। कई लोग इसे छोटा अंगूर भी कहते हैं, क्योंकि जब अंगूर को विशेष रूप से सुखाया जाता है तो वह किशमिश बनता है। मुनक्का को सर्दी, जुकाम और खांसी के लिए सबसे अच्छी औषधि माना जाता है। यह सूखा मेवा शरीर के वायु दोष को दूर करता है और खून भी बढ़ाता है। मुनक्का में औषधिय गुणों की भरमार होती है। तो आइए जानते हैं कि मुनक्के के क्या क्या फायदे हैं। और यह किस तरीके से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

  • ब्लड सर्कुलेशन- मुनक्का के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे बॉडी में निखार आता है और रंग निखरता है।
  • पाचन शक्ति- कब्ज और पाचन की समस्या में मुनक्के का पानी बहुत फायदेमंद होता है। मुनक्का खाने के बाद वह पेट के पानी को पूरी तरह शोख लेता है। औऱ स्वयं फूलकर आपको कब्ज से राहत देता है। मुनक्के में एंंटी अॉक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है जो कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद है। इस तरह से कब्ज के रोगी अगर रोज चार से पाँच मुनक्के का सेवन करेंगे तो उन्हें लाभ मिलेगा।
  • वजन बढ़ाने में सहायक- जैसा कि कहा जाता है कि मेवे वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। मुनक्का में ग्लूकोज पाया जाता जो एनर्जी प्रदान करता है। मुनक्का खाकर आप बिना कॉलेस्ट्राल बढ़ाए अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

  • कैंसर के लिए- चिकित्सक बताते हैं कि अपने डाइट में मुनक्का को शामिल करने से कई तरह के कैंसरों से बचा जा सकता है। मुनक्का कैचिन के मुक्त कणों को शरीर से खत्म करने में मदद करते हैं। जो कैंसर का कारण बनते हैं।
  • नींद न आने के लिए- वर्तमान समय में नींद न आने की समस्या से बहुतायत लोग गुजर रहे हैं। अगर आप मुनक्के का सेवन करेंगे तो इंसोमेनिया जैसी बीमारी से बच सकते हैं।
  • खून की मात्रा  बढ़ाए- मुनक्के में आयरन की मात्रा भी खूब पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से एनिमीया या सामान्य भाषा में खून की कमी से निजात पाया जा सकता है। अगर आप खून की कमी से गुजर रहे हैं तो रोज मुनक्के का सेवन करे। इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

  • एंटी बैक्टिरियल गुण- मुनक्के में कई प्रकार के औषधिय गुण होते हैं। जिनमें से एक है इसका एंटी बैक्टिरियल गुण। यह आपको सर्दी जुकाम खांसी से बचाता है। अगर आपको कभी सर्दी खांसी हो जाए तो मुनक्के को घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग कर  सकते हैं। यह लाभदायक सिद्ध होगा।
  • जोड़ों के दर्द में मदद करता है- निश्चित तौर पर इसमें कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने और ग्रोथ के लिए आवश्यक है। अगर आप शरीर के जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो रोज सुबह भीगोए हुए मुनक्के का सेवन करें फायदा होगा।
  • आंखों के लिए- मुनक्के में बीटा कैरोटिन और विटामिन ए होता है। जो आंखों के स्वास्थय के लिए लाभदायक है। मुनक्का खाने से आंखों की मांसपेशी स्वस्थ रहते हैं।
  • हृदय रोग- मुनक्के का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। साथ ही मुनक्के में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है जो उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद करती है।

बताया जाता है कि मुनक्के का स्वभाव गर्म होता है, इसलिए चिकित्सक अक्सर इसका सेवन ठंड में करने को कहते हैं। गर्मी में भी कर सकते हैं परंतु कम मात्रा में क्योंकि इसके अधिक सेवन से दस्त और बुखार जैसी समस्या आ सकती है।

Back to top button