Viral

नाव ऊँची थी महिलाएँ नहीं चढ़ पा रही थी, फिर जवान ने किया ऐसा काम कि देखकर रह गए सभी दंग

केरल इस समय भीषण बाढ़ की आपदा से गुज़र रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस तरह की बाढ़ केरल में पिछले 100 सालों में पहली बार आयी है। इस बाढ़ की वजह से लाखों लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल गया है। लोगों के जीवन में इस क़दर बदलाव आया कि जो कभी महलों में रहते थे आज वो सरकारी शिविर में रातें गुज़ार रहे हैं। केरल में भयानक बाढ़ से जूझ रहे लोगों के लिए रविवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। केरल में इस भीषण त्रासदी के दौरान केरल के लगभग सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था।

केरल की बाढ़ अब तक लगभग 400 लोगों का जीवन ले चुकी है। केरल की भयानक बाढ़ के बीच सेना के जवानों के साथ ही NDRF ने भी लोगों की ख़ूब मदद की। केवल यही नहीं स्थानीय लोग भी बाढ़ के पीड़ितों को राहत पहुँचाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। सेना के जवानों की बात की जाए तो ये सीमा पर देश की रक्षा तो करते ही हैं, साथ ही जब देश किसी आपदा का सामना करता है तो उस समय भी लोगों के जान की हिफ़ाज़त करते हैं। केरल की बाढ़ के दौरान सेना के जवानों ने काफ़ी साहस का परिचय देते हुए काम किया।

वीडियो देखकर खड़े हो जाएँगे आपके रोंगटे:


सेना के जवानों ने लोगों की जान बचाने के लिए कई बार अपनी जान भी मुसीबत में डाल दी। इसी बीच केरल से एक वीडियो सामने आया है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा सेना के जवानों की तारीफ़ करते थक नहीं रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं। यक़ीनन आप भी जब यह वीडियो देखेंगे तो आप भी सेना की तारीफ़ किए बग़ैर नहीं रह पाएँगे। साथ ही वीडियो देखकर आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएँगे।

नाव पर महिलाओं को सवार होने में हो रही थी दिक़्क़त:

सोशल मीडिया पर इस समय यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह पूरा वीडियो केरल बाढ़ के दौरान एक रेस्क्यू ऑपरेशन का है। एक नाव बाढ़ में फँसे लोगों को बचाने के लिए एक रिहायशी इलाक़े में गयी हुई थी। नाव के ज़रिए सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना बनाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार नाव की ऊँचाई ज़्यादा होने की वजह से महिलाओं को इसपर सवार होने में बहुत दिक़्क़त हो रही थी।

यह सब देखकर वहाँ लोगों की मदद के लिए खड़ा एक NDRF का जवान आगे बढ़ा और हाथ-पैर के बल लेटकर महिलाओं के लिए सीढ़ी बन गया, ताकि वो नाव पर आसानी से चढ़ पाएँ। इसके बाद महिलाओं ने जवान की पीठ पर पैर रखकर नाव में चढ़ना शुरू किया। लोगों की मदद के लिए आए इस जवान के दिमाग़ में सिर्फ़ लोगों की जान बचाने का ही ख़याल घूम रहा था। इस वजह से बाढ़ का पानी मुँह में जानें के बाद भी जवान सीढ़ी बनकर वैसे ही पानी में तब तक रहा जब तक सभी महिलाएँ नाव पर चढ़ नहीं गयीं। ऐसे जवान के जज़्बे को एक सलामी तो बनती है।

Back to top button