Viral

छोटी सी मछली है इतनी ख़तरनाक कि ज़हरीले जीवों को भी बना लेती है अपना निवाला, वीडियो देखकर…

प्रकृति रचित यह दुनिया बहुत ही विशाल है और यह कई अद्भुत नज़ारे देखने को मिलते हैं। इस दुनिया में कई ऐसी अद्भुत चीज़ें हैं, जिसके बारे में ज़्यादातर लोगों को कोई जानकारी ही नहीं है। आए दिन कुछ ना कुछ ऐसी चीज़ें हमारे सामने आती रहती हैं, जो हमें हैरानी में डाल देती हैं। कुछ चीज़ों को देखने के बाद लोगों का मुँह खुला का खुला ही रह जाता है। आप तो जानते ही हैं कि इस दुनिया में तरह-तरह के जीव रहते हैं। कुछ जीव ज़मीन पर रहते हैं तो कुछ जीव पानी में रहते हैं।

दोनो ही जगहों पर ख़तरनाक जीव पाए जाते हैं। ज़मीन पर रहने वाले भी कई जीव बहुत ज़्यादा ख़तरनाक हैं तो वहीं जल में रहने वाले कई जीव भी बहुत ज़्यादा ख़तरनाक हैं। जल में तो कई ऐसे जीव भी हैं, जिनके बारे में आजतक पता नहीं चल पाया है। हर रोज़ वैज्ञानिक किसी ना किसी नए जीव के बारे में जान रहे हैं। हाल ही में एक ऐसे ही जीव के बारे में पता चला है जो बहुत ही ज़्यादा ख़ूँख़ार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मछली एक साधारण मछली की तरह ही दिखती है।

पानी में डालते ही तैरने लगती है सामान्य मछली की तरह:

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वैसे तो आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। लेकिन यह वीडियो कुछ ज़्यादा ही वायरल हो रहा है। इस समय यह वीडियो लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है बिना हैरान हुए नहीं रह पा रहा है। आपको बता दें इस वीडियो में कुछ और नहीं बल्कि वही मछली है, जिसकी बात हम पहले कर रहे थे। लोग इस वीडियो को देखकर इसलिए हैरान हैं कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि एक छोटी सी मछली इतनी ख़तरनाक की हो सकती है।

पानी से बाहर आते ही बन जाती है गेंद:

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पफ़र फ़िश है जो ज़हरीले जीवों को पलक झपकते ही खा जा रही है। यह वीडियो इतना ज़्यादा वायरल हो चुका है कि इसे अब तक 60 लाख बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि सबसे पहले यह मछली कनखजूरे को अपना शिकार बनाती है, उसके बाद एक बिच्छू को खा जाती है। अंत में यह महचलि एक ज़हरीले साँप को भी नहीं छोड़ती है। पफ़र फ़िश की इसके अलावा एक ख़ासियत और है कि वह पानी से बाहर आते ही बॉल के आकर की हो जाती है।

छोटी मछली कैसे हो सकती है इतनी ख़तरनाक:

पानी में पफ़र फ़िश सामान्य मछली की तरह ही दिखती है, लेकिन पानी से बाहर निकालते ही वह अपना आकर बदल लेती है। वो एक गेंद की तरह दिखने लगती है। जब दुबारा उसे पानी में डाला जाता है तो वह फिर से मछली के आकार में आ जाती है। अगर अब भी आपको यक़ीन नहीं हो रहा है तो आप वीडियो में ख़ुद ही देख सकते हैं कि यह मछली कितनी ज़्यादा ख़तरनाक है। यह किसी भी ख़तरनाक जीव को अपना निवाला बना सकती है।

Back to top button