विशेष

हर महीने इतने रुपए पेंशन के रूप में मिलते थे अटल जी को, मिलती थी ये सरकारी सुविधाएँ भी

इस सदी के सबसे महान नेताओं में से एक अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे। 16 अगस्त को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर इन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 19 अगस्त को उनकी अस्थियों को हरिद्वार गंगा में भी विसर्जित कर दिया गया है। इसके अलावा उनकी अस्थियों को अन्य जगहों पर भी विसर्जित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी काफ़ी समय से बहुत बीमार चल रहे थे। डिमेंशिया की बीमारी की वजह से उन्हें कुछ याद भी नहीं रहता था।

उत्तर प्रदेश में बनवाए जाएँगे अटल जी के स्मारक:

अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने जवनभर अविवाहित रहकर देश की सेवा करने का निर्णय लिया था। इन्होंने देश की तरक़्क़ी के लिए अपना पूरा जीवन ही लगा दिया । अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मारक बनाने का ऐलान किया है। योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की याद में उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में चार स्मारक बनवाएगी। जानकारी के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी के ये सभी स्मारक आगरा से लेकर राजधानी लखनऊ तक बनवाए जाएँगे।

हर महीने 20 हज़ार रुपए मिलते थे पेंशन के तौर पर:

ये बातें तो हर कोई जानता होगा। आज हम आपको कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। जी हाँ यह बात तो आप जानते ही हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री पद की भी सैलरी मिलती है और पद से हटने के बाद पेंशन और सरकारी सुविधाएँ मिलती हैं। आज हम आपको अटल बिहारी वाजपेयी को सरकार की तरफ़ से मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी को हर महीने 20 हज़ार रुपए पेंशन के तौर पर मिलते थे।

इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी को सचिवीय सहायता के लिए हर महीने अलग से 6 हज़ार रुपए भी दिए जाते थे। पेंशन और अन्य भत्ते के साथ-साथ अटल जी को रहने के लिए सरकार की तरफ़ से एक बंगला भी भी दिया गया था। अटल जी के लिए 14 लोगों की एक सचिवीय टीम भी प्रदान की गयी थी। अटल जी के लिए असीमित रेल यात्रा की भी सुविधा मुहैया करवायी गयी थी। वो चाहे जितनी भी यात्राएँ कर सकते थे। इसके साथ ही साल के छह घरेलू एग्जीक्यूटिव हवाई टिकट की भी सुविधा थी।

अटल बिहारी वाजपेयी को एसपीजी सुरक्षा के साथ ही आजीवन मुफ़्त चिकित्सा की भी सुविधा प्रदान की गयी थी। सरकार की तरफ़ से आजीवन बिजली और पानी भी मुफ़्त में दिया जा रहा था। अटल जी ने देश के लिए जो काम किए हैं, उनके बदले ये चीज़ें कुछ भी नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी के दमदार निर्णयों की बदौलत आज भारत एक परमाणु सम्पन्न देश बन पाया है। इन्होंने ने ही पोखरण में परमाणु परीक्षण के आदेश दिए थे। अमेरिका के लाख नज़र रखने के बाद भी पोखरण में लगातार एक के बाद एक तीन सफल परमाणु परीक्षण किए गए थे।

Back to top button