विशेष

7 साल के लड़के ने की अपनी सगी माँ से शादी, वजह जानकर भर आएँगी आपकी आँखें

हर व्यक्ति के जीवन में शादी-ब्याह का ख़ास महत्व होता है। जीवन में एक पल ऐसा भी आता है जब यह लगने लगता है कि जीवन जीने के लिए एक साथी की ज़रूरत है। ऐसे में अगर आपके साथ आपका जीवनसाथी होता है तो जीवन की कठिन राहें भी आसान हो जाती हैं। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में शादी-ब्याह को एक अलग ही महत्व दिया गया है। भारत में शादी को 16 संस्कारों में से एक माना जाता है। यह हर व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसे पूरा करना ही पड़ता है।

भारत में शादी की एक उम्र निर्धारित की गयी है। उस उम्र के बाद कोई भी शादी कर सकता है। हालाँकि कई जगहों पर आज भी बाल बिवाह जैसी समस्या देखने को मिलती है। अक्सर आपने देखा होगा कि शादी के लिए लोग किसी लड़की को पसंद करते हैं और उससे शादी करते हैं, लेकिन कभी आपने यह देखा है कि कोई बच्चा अपनी ही माँ से शादी करता है। शायद नहीं देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप हैरान हो जाएँगे।

बचपन में हर बच्चे किसी ना किसी चीज़ की ज़िद करते रहते हैं। कई बार उनकी ज़िद हैरान करने वाली भी होती है। बच्चों की इस ज़िद में मासूमियत भी छुपी होती है। लेकिन लंदन के लिंकनशायर में एक बच्चे ने ऐसी ज़िद कि, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएँगे। बच्चे ने ज़िद कि की वह अपनी माँ से शादी करेगा। यही नहीं उस बच्चे ने कहा कि वह ख़ुद को राजकुमार और माँ को राजकुमारी के रूप में देखना चाहता है। आज हम आपको इस बच्चे के अनोखे ज़िद के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार लंदन के लिंकनशायर में रहने वाला लोगन जेनेटिक डिसऑर्डर ल्यूकोडिस्ट्रोफ़ी से पीड़ित है। वह कुछ ही समय का मेहमान है। आपको बता दें कि यह एक बहुत ही ख़तरनाक और लाइलाज बीमारी है। इस डिसॉर्डर में नर्वस सिस्टम बाधित हो जाता है, इसके साथ ही इसका असर दिमाग़ पर भी पड़ता है। बच्चे की आख़िरी इच्छा है कि वह अपनी माँ से शादी करेगा। वह किसी परियों की कहानी की तरह ख़ुद को राजकुमार और अपनी माँ को राजकुमारी के रूप में देखना चाहता था। 7 साल के इस बच्चे की माँ जोलिएन ने बेटे की आख़िरी इच्छा को पूरा करने के लिए फ़ेयरीटेल वेडिंग का आयोजन किया।

जोलिएन ख़ुद राजकुमारी बनी और लोगन बना एक दिन का राजा। शादी की थीम ब्यूटी एंड था बीस्ट थी। जानकारी के लिए बता दें यह शादी का समारोह असली में हुआ था और इसमें पूरा परिवार, रिश्तेदार, दोस्त समिल हुए थे। जोलिएन ने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत ही भावुक पल है। जोलिएन ने बताया कि लोगन बीमार पड़ने से पहले हमेशा यह कहता था कि वह मुझसे शादी करना चाहता है। उसे ब्यूटी एंड द बीस्ट बहुत पसंद है। अब लोगन को वह मिल गया जो वह चाहता था। अब लोगन बहुत ख़ुश है। कोई भी माँ यही चाहेगी कि उसका बच्चा ख़ुश हो।

Back to top button