विशेष

इस शक़्स को शत्रुध्न सिन्हा का हमशक्ल होना पड़ा महँगा, 15 सालों से लगा रहा अदालतों के चक्कर

आपने अपने जीवन में अब तक कभी ना कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के हमशक्ल को जरूर देखा होगा। परंतु आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम कर चुके अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा के एक ऐसे हमशक्ल के बारे में बताने वाले हैं जिसे हमशक्ल होने की वजह से आज सजा भुगतनी पड़ रही है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर हमशक्ल होने की वजह से उसे सजा क्यों भुगतनी पड़ रही है। तो चलिए बताते हैं आपको इसके पीछे की वजह के बारे में विस्तार से

अमूमन हर एक छोटे या बड़े कलाकार का हमशक्ल होना किस्मत की बात मानी जाती है। परंतु बात अगर शत्रुघ्न सिन्हा के हमशक्ल बलवीर सिंह की करें तो उन्हें हमशक्ल होने का अभी तक कोई फायदा नहीं मिला है बल्कि उनके लिए शत्रुघ्न सिन्हा का हमशक्ल होना एक अभिशाप साबित हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शत्रुघ्न सिन्हा के हमशक्ल बलवीर सिंह को पिछले 15 साल से दिल्ली पुलिस काफी ज्यादा परेशान कर रही हैं। ऐसा बताया जाता है कि वर्ष 2003 में जब शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के एक नेता हुआ करते थे उस दौरान उनका बार बार सांसद आना जाना लगा रहता था। उनके सांसद आने जाने का फायदा उठाकर एक बार बलवीर सिंह ने भी सांसद जाने की सोची और यही वजह थी कि वह आज तक इस मामले में सजा भुगत रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2001 में जब संसद भवन के ऊपर आतंकी हमला हुआ था। उसके बाद से सांसद की सुरक्षा काफी हद तक बढ़ा दी गई थी। संसद की सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद वर्ष 2003 में अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा के हमशक्ल को सांसद के आसपास घूमते और लोगों से मिलते हुए देखा गया था। शुरुआत में तो सांसद भवन के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को ऐसा लगा कि शायद वह शत्रुधन सिन्हा ही है। जिसकी वजह से उन्हें कई बार तो सांसद में जाने को भी दे दिया गया था। परंतु जब इस बात का खुलासा हुआ कि वह असल शत्रुघ्न सिन्हा नहीं है तो पुलिस वालों के होश उड़ गए। जब पुलिस वालों को बलवीर सिंह की पूरी सच्चाई मालूम हुई तो पुलिस वाले उनके घर उनसे पूछताछ करने के लिए पहुँच गए।

पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने बलवीर सिंह के ऊपर अपराधिक मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आज 15 साल बीत जाने के बाद भी बलवीर सिंह को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसा भी बताया जाता है कि एक बार सांसद में एक स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए मीडिया वालों ने बलवीर सिंह को अपना मोहरा बनाया था। परंतु बाद में इसका नतीजा यह हुआ कि मीडिया वाले बलवीर सिंह को अकेला छोड़कर फरार हो गए। मीडिया वालों के फरार हो जाने के बाद बलवीर सिंह अकेले उस मामले में फंस गए। इस मामले की जानकारी जब अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को लगी तो वह भी काफी ज्यादा नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि बलवीर सिंह ने स्मार्टनेस के चक्कर में मीडिया वालों से अपना हाथ मिलाया और उसी की सजा आज वह भुगत रहे है।

Back to top button