अध्यात्म

आज़माएँ महुए के तेल के दीपक का यह यह चमत्कारी उपाय, दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में

हर व्यक्ति को जीवन में कभी ना कभी परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसका जीवन परेशानियों से मुक्त होगा। जीवन में कई तरह की परेशनियाँ लगी रहती हैं। हालाँकि कुछ लोगों के जीवन में एक समय के बाद परेशनियाँ कम हो जाती हैं, लेकिन कुछ लोगों के जीवन में परेशनियाँ कभी कम नहीं होती हैं। लोग जीवनभर परेशानियों का सामना करते रहते हैं। कई बार जीवन में इतनी ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है कि व्यक्ति पूरी तरह से टूट जाता है और वह निर्णय नहीं ले पाता है कि उसे क्या करना है।

वह जो भी काम करता है, उसमें उसे असफलता ही मिलती है। कई बार लोग इसमें ख़ुद की ही ग़लती निकालते हैं। लोगों को लगता है कि कहीं ना कहीं उन्ही में कोई कमी होगी, जिसकी वजह से काम सफल नहीं हो पा रहा है। श्रीमद्भागवत गीता में भी कहा गया है कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो। लेकिन कोई भी काम करने के बाद सफलता की कामना तो हर व्यक्ति करता है। अगर आप भी कोई काम लगातार कर रहे हैं और हर बार उसमें आपको असफलता ही मिल रही है तो इसका मतलब आपकी कुंडली में दोष भी हो सकता है।

जी हाँ कई बार कुंडली में दोष होने पर आप लाख कोशिश कर लें, लेकिन आपको सफलता नहीं मिलती है। आपकी हर कोशिश बेकार हो जाती है। ग्रह दोष की वजह से कई बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। लेकिन आप कुछ आसान उपाय करके आप कुंडली के दोषों को दूर कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव के कुछ उपाय करने से किसी भी व्यक्ति का बुरा समय झट से दूर हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सूर्यदेव के सामने अलग-अलग तरह के दीपक जलाना और एक मंत्र बोलना होता है। इस उपाय को करने के बाद ना केवल आपका दुर्भाग्य दूर हो जाएगा बल्कि आप धनवान भी बन सकते हैं।

दुर्भाग्य दूर करके धनवान बनने के लिए करें ये उपाय:

*- कहा जाता है कि महुए का तेल बहुत ही गुणकारी होता है। सूर्यदेव के सामने महुए के तेल का दीपक जलाने से दुर्भाग्य दूर हो जाता है और सौभाग्य का साथ मिलने लगता है।


*- जो लोग गम्भीर बीमारी से लम्बे समय से परेशान हों वो लोग सूर्यदेव के सामने घी का दीपक जलाएँ, बीमारी से मुक्ति मिलेगी।


*- सूर्यदेव को तिल के तेल का दीपक जलाया जाए तो जीवन की सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है।


*- जीवन में बहुत ज़्यादा शत्रुओं से परेशान हैं तो सरसों के तेल का दीपक सूर्यदेव के समक्ष जलाएँ। आपके सभी शत्रुओं का नाश हो जाएगा। सूर्यदेव के सामने अलग-अलग तरह के दीपक जलने के बाद सूर्यमंत्र का जाप करें-
नमो धात्रे विधात्रे च अर्यम्णे वरुणाय च। पूष्णे भगाय मित्राय पर्जन्यायांशवे नम:।।
*- सूर्यदेव को दीपक जलाने से पहले सुबह जगकर स्नान करें और सूर्यदेव की प्रतिमा या चित्र की पूजा करें।  इसके बाद सूर्यदेव को लाल फूल और गुड़ का भोग लगाएँ। मंत्र का जाप करने के बाद सूर्यदेव की आरती करें।

Back to top button